महापौर मधुसूदन यादव ने राज्यपाल पुरस्कृत शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू को किया सम्मानित

राजनांदगांव। नगर के रिद्धि-सिद्धि फेस टू कॉलोनी निवासी एवं राज्यपाल पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक श्री थंगेश्वर कुमार साहू को महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा सम्मानित किया गया। इस अवसर पर साहू जी के साथ उनकी पत्नी रेशमी साहू, पुत्री रीतिका साहू उपस्थित रहे। यह सम्मान शिक्षा के क्षेत्र में उनके योगदान, नवाचारपूर्ण शिक्षण कार्य तथा विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए किए जा रहे प्रयासों के प्रति सराहना का प्रतीक है।
श्री थंगेश्वर कुमार साहू शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार, विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव में व्याख्याता के पद पर कार्यरत हैं। वे विद्यार्थियों में शिक्षा के प्रति रुचि विकसित करने, नियमित उपस्थिति सुनिश्चित करने, शाला त्यागी की प्रवृत्ति को रोकने तथा पालकों और समुदाय को शिक्षा से जोड़ने के लिए निरंतर प्रयासरत हैं।
इसके साथ ही वे पर्यावरण संरक्षण, वृक्षारोपण, कैरियर गाइडेंस, साक्षरता अभियान , स्वच्छता, नशामुक्ति, बालिका शिक्षा एवं सामाजिक जागरूकता , माहवारी स्वच्छता अभियान जैसे विषयों पर भी सक्रिय भूमिका निभाते हैं। उनके प्रयासों का उद्देश्य विद्यार्थियों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करने के साथ-साथ उन्हें जिम्मेदार नागरिक बनाना है ।
महापौर श्री मधुसूदन यादव द्वारा सम्मानित किया जाना उनके शैक्षिक एवं सामाजिक योगदान के प्रति सम्मान को दर्शाता है। यह उपलब्धि शिक्षा के क्षेत्र में समर्पित शिक्षकों के लिए प्रेरणादायक है।
इस अवसर पर कॉलोनी के अध्यक्ष बीरबल सिंह देशमुख ,सचिव सुनील कुमार बंजारी , कोषाध्यक्ष हेमलाल साहू, उपाध्यक्ष योगेश्वर देशमुख , संपत सिन्हा सदस्य गण हर्षराज चौहान, सोहन निषाद, कलीम खान , चक्रधर साहू , केशव देशमुख, चेतन साहू , डीडी साहू, पी आर झाडे, जितेन्द्र ठाकुर, खेमलाल सिन्हा, रामकुमार कुर्रे , आशीष यूके, देवेश साव एवं समस्त कॉलोनी वासियों की उपस्थिति रही सभी ने बधाई एवं शुभकामनाएं दिए।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles