खैरागढ़। विश्व मानसिक स्वास्थ्य दिवस के अवसर पर रानी रश्मि देवी कॉलेज, खैरागढ़ में मानसिक स्वास्थ्य जागरूकता सेमिनार एवं छात्र-छात्राओं के साथ संवादात्मक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य युवाओं में मानसिक स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाना, मानसिक समस्याओं के प्रति सकारात्मक दृष्टिकोण विकसित करना तथा मानसिक स्वास्थ्य से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना था।
कार्यक्रम में मुख्य रूप से मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. अनिल शुक्ला, महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. ओ. पी. गुप्ता, श्री जितेंद्र साखरे, श्री नंद कुमार नेवांगन, श्रीमती मंडावी, श्रीमती तुर्रे सहित महाविद्यालय के अन्य प्राध्यापक एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
स्वास्थ्य विभाग की ओर से जिला मानसिक स्वास्थ्य कार्यक्रम के नोडल अधिकारी डॉ. पंकज वैष्णव, जिला कार्यक्रम प्रबंधक श्रीमती सोनल ध्रुव, सहायक नोडल अधिकारी श्री नागेश सिम्कर तथा स्वास्थ्य विभाग के अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी भी कार्यक्रम में शामिल हुए।
कार्यक्रम के दौरान छात्र-छात्राओं के साथ एक इंटरैक्टिव सेशन आयोजित किया गया, जिसमें मानसिक स्वास्थ्य से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। विद्यार्थियों को मानसिक स्वास्थ्य का महत्व, अवसाद (डिप्रेशन), चिंता (एंग्जायटी), मोबाइल की लत, मादक पदार्थों के दुरुपयोग तथा आत्महत्या की प्रवृत्ति की रोकथाम के संबंध में जानकारी दी गई। साथ ही परीक्षा के तनाव, पढ़ाई से जुड़ी मानसिक चुनौतियों तथा दैनिक जीवन में उत्पन्न होने वाली अन्य मानसिक समस्याओं से निपटने के व्यावहारिक उपाय भी बताए गए।
कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्च�
