राजनांदगांव. रानीसूर्यमुखी देवी की आदम कद प्रतिमा रानी सागर के आसपास स्थापित करने हेतु राजगामी संपदा के अध्यक्ष श्रीमती पूर्णिमा साहू स्थित राजगामी कार्यालय में लिखित मांग आवेदन हेतु अध्यक्ष द्वारा प्रस्तुत करने की सहमति दी गई थी। आवेदन प्रस्तुत करते हुए जनहित मोर्चा के अध्यक्ष देवेन्द्र मोहन लाला देबू एवं उनके सहयोगी सदस्य उपस्थित रहे। उम्मीद है कि राजगामी संपदा के अध्यक्ष द्वारा शीघ्र ही प्रतिमा हेतु प्रस्ताव पास कि जाएगी। यह जानकारी संस्था जनहित मोर्चा के घनश्याम दास वैष्णव द्वारा दी गई।
आवेदन देते हुए छाया चित्र राजगामी संपदा के अध्यक्ष पूर्णिमा साहू आवेदन प्रस्तुत करते हुए छायाचित्र देवेन्द्र मोहन लाला देबू
