गांधी एवं शास्त्री जी की जयंती पर तिलईरवार विद्यालय एवं गांव में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान का आयोजन

तिलईरवार। राष्ट्रपिता महात्मा गांधी एवं पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री जी की जयंती के अवसर पर शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार, विकासखंड डोंगरगांव, जिला राजनांदगांव में विद्यालय परिसर एवं ग्राम में वृक्षारोपण और स्वच्छता अभियान चलाया गया। इस अवसर पर विद्यार्थियों, शिक्षकों एवं ग्रामवासियों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता निभाई।

अभियान के अंतर्गत पौधारोपण कर पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया तथा विद्यालय परिसर और गांव के आसपास साफ-सफाई कर स्वच्छता के प्रति जागरूक किया गया। विद्यार्थियों को पेड़-पौधों के महत्व, पर्यावरण संतुलन और स्वच्छता को दैनिक जीवन में अपनाने के लिए प्रेरित किया गया।

इस अवसर पर व्याख्याता थंगेश्वर कुमार साहू ने कहा कि महात्मा गांधी जी का स्वच्छता का संदेश आज भी प्रासंगिक है। स्वच्छ वातावरण और हरित पर्यावरण स्वस्थ समाज की आधारशिला हैं। उन्होंने सभी से पौधों की देखभाल करने, स्वच्छता बनाए रखने तथा पर्यावरण संरक्षण में सक्रिय योगदान देने की अपील की।

कार्यक्रम के माध्यम से विद्यार्थियों एवं ग्रामवासियों में सामाजिक जिम्मेदारी, प्रकृति के प्रति संवेदनशीलता और स्वच्छता के प्रति सकारात्मक सोच विकसित करने का संदेश दिया गया।

इस कार्यक्रम में थंगेश्वर कुमार साहू, स्टॉफ सदस्य, प्रदीप कुमार साहू , भूपेश सहारे, संतोष सहारे , शकुंतला बाई, नागेश कुमार भूपेंद्र कुमार, कुणाल दास एवं गणमान्य नागरिकों की उपस्थिति रही ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles