सेवा संकल्प अभियान के तहत बोरी में रंगोली और चित्रकला से बच्चों ने दिया स्वच्छ एवं विकसित भारत का संदेश

राजनांदगांव । सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत ग्राम पंचायत बोरी में प्राथमिक शाला, पूर्व माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला के छात्र-छात्राओं द्वारा रंगोली एवं चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इस दौरान विद्यार्थियों ने देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 25 वर्षों के सार्वजनिक जीवन एवं सेवा संकल्प की यात्रा को रंगों और चित्रों के माध्यम से खूबसूरती से प्रस्तुत किया।
कार्यक्रम में विद्यार्थियों ने स्वच्छ भारत, विकसित भारत और सुंदर भारत की परिकल्पना को अपनी कलाकृतियों के माध्यम से साकार किया। बच्चों की रचनात्मकता और आकर्षक चित्रों ने सभी का ध्यान आकर्षित किया। कार्यक्रम का उद्देश्य विद्यार्थियों में स्वच्छता, राष्ट्र निर्माण, सामाजिक जिम्मेदारी और देश के विकास के प्रति जागरूकता बढ़ाना रहा।
इस अवसर पर ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच जीवन लाल साहू, सभी पंचगण, पंचायत सचिव, विद्यालय की प्राचार्य मैडम, शिक्षकगण, जनपद पंचायत से नंदकिशोर साहू, मितानिन दीदियां, स्वच्छता दीदियां एवं पार्टी के कार्यकर्ता उपस्थित रहे। सभी ने विद्यार्थियों के प्रयासों की सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles