पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा के नेतृत्व में टीटीएफ-2026 कोलकाता में छत्तीसगढ़ पर्यटन की प्रभावी प्रस्तुति

राजनांदगांव 14 जुलाई। देश के पर्यटन एवं हॉस्पिटेलिटी क्षेत्र को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बढ़ावा देने वाले प्रतिष्ठित ट्रैवल एंड टूरिज्म फेयर (टीटीएफ)-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा प्रभावी सहभागिता करते हुए प्रदेश की पर्यटन संभावनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार किया गया । 10 से 12 जुलाई तक कोलकाता के विश्व बंगला प्रांगण में आयोजित इस प्रतिष्ठित आयोजन का शुभारंभ 10 जुलाई को हुआ।

छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड द्वारा विशेष थीम पर आधारित आकर्षक छत्तीसगढ़ पवेलियन तैयार किया गया , जिसमें प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों, प्राकृतिक धरोहरों, धार्मिक एवं सांस्कृतिक स्थलों, रिसॉर्ट्स तथा पर्यटन सुविधाओं को प्रदर्शित किया गया । यह पवेलियन देश-विदेश से आए आगंतुकों एवं पर्यटन विशेषज्ञों के आकर्षण का प्रमुख केंद्र बना हुआ था।

इस आयोजन में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के साथ बोर्ड में पंजीकृत छत्तीसगढ़ एवं अन्य राज्यों के लगभग 28 टूर ऑपरेटर्स, होटल व्यवसायियों, होम-स्टे संचालकों एवं पर्यटन उद्यमियों ने सहभागिता की ।

विभिन्न राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय टूर ऑपरेटर्स, ट्रैवल एजेंट्स तथा पर्यटन विशेषज्ञों के साथ प्रत्यक्ष व्यावसायिक बैठकों के उद्देश्य से छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड के माननीय अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा, पर्यटन विभाग के सचिव डॉ. एस. भारतीदासन एवं प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य आयोजन में शामिल हुए।

उद्घाटन अवसर पर पर्यटन मंडल अध्यक्ष श्री नीलू शर्मा ने अपने संबोधन एवं विभिन्न बैठकों के दौरान छत्तीसगढ़ की प्राकृतिक, सांस्कृतिक एवं धार्मिक पर्यटन की विशेषताओं से सभी स्टेकहोल्डर्स, अतिथियों एवं पर्यटन व्यवसायियों को अवगत कराया तथा उन्हें छत्तीसगढ़ भ्रमण के लिए आमंत्रित किया। उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ पर्यटन की अपार संभावनाओं वाला राज्य है और पर्यटन क्षेत्र में निवेश एवं साझेदारी के लिए अनुकूल वातावरण उपलब्ध है।

प्रबंध संचालक श्री विवेक आचार्य ने अपने प्रस्तुतीकरण में छत्तीसगढ़ पर्यटन की विशेषताओं के साथ-साथ टूर ऑपरेटर्स को छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड में पंजीयन कर पर्यटन पैकेजों के संचालन एवं विपणन से मिलने वाले व्यावसायिक लाभों की जानकारी दी। उन्होंने अधिक से अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ भ्रमण हेतु भेजने तथा स्वयं भी प्रदेश का भ्रमण करने का आह्वान किया।

इस भव्य आयोजन में पर्यटन मंत्रालय, भारत सरकार के साथ पश्चिम बंगाल, उत्तराखंड, गुजरात, ओडिशा, राजस्थान, गोवा, पंजाब, उत्तर प्रदेश, सिक्किम, असम, मध्यप्रदेश, तमिलनाडु, दिल्ली सहित विभिन्न राज्यों के पर्यटन विभाग एवं पर्यटन बोर्डों के अलावा अनेक राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय पर्यटन संगठनों एवं टूरिज्म एसोसिएशनों ने सहभागिता की है।

टीटीएफ-2026 में छत्तीसगढ़ पर्यटन बोर्ड की यह सहभागिता प्रदेश के पर्यटन को राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय स्तर पर नई पहचान दिलाने, पर्यटन व्यवसाय को बढ़ावा देने तथा अधिक से अधिक पर्यटकों को छत्तीसगढ़ की ओर आकर्षित करने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल सिद्ध होगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles