राजनंदगांव। श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन के साथ समिति के सचिव अमलेंदु हाजरा, शैलेंद्र तिवारी, राकेश ठाकुर, हरजीत सिंह भाटिया, गुरमुख दास वाधवा एवं समिति के सदस्यों द्वारा नगर निगम आयुक्त श्री मरकाम का स्वागत अभिनंदन नगर निगम कार्यालय में किया गया और समिति के विकास कार्यों की संबंध में चर्चाएं की गई तथा शहर के विकास एवं विभिन्न समस्याओं पर भी मुलाकात के दौरान गंभीर चर्चा हुई। आयुक्त श्री मरकाम के द्वारा समिति व सदस्यों को अस्वस्त किया गया कि जल्द-से-जल्द विकास कार्यों को गति दी जाएगी एवं शहर के विकास के लिए सदैव सक्रियता के साथ कार्य करेंगे और अन्य विषयों पर भी तत्परता के साथ नगर के विकास में सहयोग प्रदान करेंगे। इस अवसर पर समिति के सदस्यों ने उन्हें बधाई और शुभकामनाएं प्रेषित की।
