जिला भाजपा शिक्षा प्रकोष्ठ की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार व शिक्षा संबंधी विषयों पर हुई चर्चा

गरीब व साधनविहिन बच्चों के सहयोग का संकल्प

राजनांदगांव।

भारतीय जनता पार्टी जिला शिक्षा प्रकोष्ठ की महत्वपूर्ण बैठक जिला स्तर पर बीते दिवस संपन्न हुई। बैठक में प्रमुख रूप से संगठन की मजबूती, शिक्षा के क्षेत्र में पार्टी की भूमिका, आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा, सरल एप की जानकारी सहित विभिन्न समसामयिक विषयों पर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई। बैठक में मुख्या वक्ता के रूप में जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी, पार्षद तथा जिला मीडिया प्रभारी रवि सिन्हा तथा किसान मोर्चा के महामंत्री रमेश सोनवानी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।

 बैठक की शुरूआत मां भारती, पं. दीनदयाल उपाध्याय, पं. श्यामप्रसाद मुखर्जी तथा छत्तीसगढ़ निर्माता पूर्व प्रधानमत्री अटल बिहारी बाजपेयी के तैलचित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलन से हुआ। शिक्षा प्रकोष्ठ के पहले जिला बैठक में परिचय के आदान प्रदान के बाद समस्त उपस्थितजनों से सरल एप की जानकारी साझा करते हुए पं. दीनदयाल प्रशिक्षण महाभियान अंतर्गत डिजिटल लर्निंग प्लेटफार्म पर सभी से रजिस्ट्रेशन किये जाने का अनुरोध किया गया। जिला बैठक में प्रमुख रूप से उपस्थित जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी ने कहा कि भाजपा द्वारा समाज के विभिन्न वर्गों को राष्ट्रवादी विचारधारा के अनुरूप जोड़ते हुए स्वच्छ समाज के निर्माण के उद्देश्य से अलग अलग प्रकार के प्रकोष्ठों व मोर्चों का गठन किया गया है। उन्होंने कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ का क्षेत्र व्यापक है, इसलिए इस प्रकोष्ठ में समाज के बुद्धिजीवी वर्ग सहित कतिपय युवाओं को जोड़ा गया है, ताकि भाजपा की मूल विचारधारा को जन जन तक पहुंचाया जा सके।

 जिला मीडिया प्रभारी तथा वरिष्ठ पार्षद रवि सिन्हा ने कहा कि हमारा उद्देश्य संगठन को बूथ स्तर तक सशक्त बनाना, विद्यार्थियों एवं शिक्षकों के बीच जनसंपर्क बढ़ाना तथा शिक्षा से जुड़े जनहित के मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाना है। उन्होनें प्रकोष्ठ के पदाधिकारियों व सदस्यों से केन्द्र एवं राज्य सरकार की शिक्षा संबंधी योजनाओं की जानकारी को आमजन तक पहुंचाने और उनके प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग करने का आव्हान् किया। बैठक में शिक्षा प्रकोष्ठ के जिला अध्यक्ष दीपक कुमार सिन्हा ने प्रकोष्ठ के नेतृत्व में पूर्व में संपादित कार्यों की विस्तृत जानकारी रखते हुए आगामी दिनों में विभिन्न स्कूलों में पहुंचकर गरीब, साधन व सुविधाविहिन बच्चों को पाठ्य सामग्री वितरित करने का सुझाव दिया। साथ ही आगामी संगठनात्मक कार्यक्रमों, सदस्यता विस्तार, शैक्षणिक परिसरों में संवाद कार्यक्रम, शिक्षक दिवस कार्यक्रम आयोजित करने तथा युवा पीढ़ी को राष्ट्र निर्माण के प्रति जागरूक करने की रणनीति पर भी सुझाव दिये। उपस्थित पदाधिकारियों ने शिक्षा के क्षेत्र में गुणवत्तापूर्ण वातावरण निर्माण, नैतिक मूल्यों के संवर्धन एवं विद्यार्थियों के सर्वांगीण विकास के लिए निरंतर कार्य करने का संकल्प लिया।

 वरिष्ठ भाजपा नेता एवं किसान नेता रमेश सोनवानी ने बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि शिक्षा प्रकोष्ठ संगठन का एक महत्वपूर्ण अंग है, जिसकी जिम्मेदारी केवल शिक्षा संबंधी विषयों तक सीमित नहीं है, बल्कि समाज में सकारात्मक सोच, राष्ट्रवाद एवं संस्कारों के प्रसार में भी इसकी महत्वपूर्ण भूमिका है। बैठक का संचालन तथा आभार प्रकोष्ठ के सहसंयोजक बालकृष्ण सिन्हा ने किया।

 बैठक में प्रमुख रूप से संदीप भट्टाचार्य, रमेश भोजानी, थानूराम साहू, टीकम लाल साव, ताराचंद साहू, खिलेश्वर सिन्हा, देवेन्द्र कुमार तिवारी, परमानंद साहू, कन्हैयालाल हिरवानी, अशोक सिन्हा सहित बड़ी संख्या में पदाधिकारी व कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles