भाजपा नेताओं ने डॉ रमन सिंह का आभार जताया
. राजनंदगांव, कृषि उपज मंडी में हुए किसान सम्मेलन के कार्यक्रम में विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह द्वारा कृषि उपज मंडी को बायपास रोड से जोड़ने की घोषणा का जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने हृदय से स्वागत करते हुए कहा कि इससे जहां एक और ट्रैफिक का दबाव कम होगा वहीं यातायात तथा व्यापार सुगम होगा। उन्होने कहा कि बालोद, लोहारा, दलीराजहरा, देवरी तरफ से आने वाली गाड़ियों को बाईपास से सीधे मंडी में प्रवेश मिल सकेगा जिससे वह शहर की ओर नहीं आएंगे, इससे सैकडों गाड़ियो का शहर मे परिवहन नहीं होने से शहर का ट्रैफिक दबाव भी कम होगा, और सब्जी तथा फल फ्रूट व्यापारियों को भी व्यापार मिलेगा ।
अभिषेक सिंह की सहमति पर पुलिस सहायता केन्द्र की स्वीकृति की प्रदान की गई
किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दादूराम सोनकर एवं फल फ्रूट सब्जी के संजय तेजवानी ने पूर्व सांसद अभिषेक सिंह को इस समस्या के बारे में अवगत कराया था अभिषेक सिंह द्वारा लगातार मंडी क्षेत्र का दौरा कर वस्तु स्थिति को समझा और इस मांग पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मंडी को बायपास रोड से जोड़ने की घोषणा की गई। फल फ्रूट एवं सब्जी विक्रेता संघ के प्रदीप जायसवाल, शफीक भाई, अजय जायसवाल, राहुल एवं दयालु जयसवाल,भीमन धनवानी,राजा माखीजा, मुरली फगवानी ने अभिषेक सिंह एवं डॉ रमन सिंह का हृदय से स्वागत करते हुए आभार व्यक्त किया है और आए दिनो मंडी में अराजकता बढ़ने के कारण पुलिस सहायता केंद्र खुलने से मंडी में असामाजिक तत्वों को करारा जवाब भी मिलेगा । तथा सुरक्षा की दृष्टि से भी पुलिस सहायता केंद्र खुलने से आम लोगों को इसका लाभ मिलेगा।
