भाजपा आर्थिक प्रकोष्ठ की जिला कार्यकारिणी घोषित, कमलेश बैद जिला संयोजक नियुक्त

राजनांदगांव। भारतीय जनता पार्टी आर्थिक प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष शिव चन्द्राकर एवं भाजपा प्रदेश अध्यक्ष किरण सिंह देव की अनुशंसा तथा  जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत की सहमति से राजनांदगांव की जिला कार्यकारिणी की घोषणा की गई है। घोषित सूची के अनुसार कमलेश बैद को जिला संयोजक, महेश खण्डेलवाल एवं रणदीप मटिया को सह-संयोजक की जिम्मेदारी सौंपी गई है। इसके साथ ही जिला कार्यकारिणी में विभिन्न पदों पर पदाधिकारियों एवं सदस्यों को दायित्व प्रदान किए गए हैं।
आर्थिक प्रकोष्ठ की घोषित कार्यकारिणी में श्रीमती संगीता शुक्ला को कार्यालय प्रभारी, श्री रोशन साहू को कार्यालय सहप्रभारी, श्री हरीश मोटलानी को मीडिया प्रभारी, श्री महेश गुप्ता को मीडिया सहप्रभारी, श्री सुनील कोटडिया को सोशल मीडिया प्रभारी, श्रीमती अंजनी शर्मा को सोशल मीडिया सहप्रभारी तथा श्रीमती सुधा पवार को मन की बात प्रभारी बनाया गया है।
इसके अतिरिक्त जिला कार्यसमिति सदस्य के रूप में राजेश अग्रवाल, राहुल अग्रवाल, राजेश साहू, सौरभ खण्डेलवाल, धर्मेन्द्र सोनी, पवन सोनी, मंजुरानी साहू, विम्मी श्रीवास्तव, ओंकार वर्मा, चेतन अग्रवाल, राजू नाहटा, दीपक गिड़िया, राकेश साहू, शंकर कुमार साहू, राजेश सावा, निलेश हरिहरनो, मुकेश शर्मा, संगीता जिंदल, शोभनारायण साहू, शीतल लोडा, अखराज सोनी, हेमलाल साहू, जसप्रीत सिंह, शिवेंद्र साहू, संजय गायकवाड़, ज्योति खण्डेलवाल, शंभू गुप्ताईत एवं लीलाधर साहू को शामिल किया गया है।
 भाजपा के जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं डिकेश साहू ने नवगठित कार्यकारिणी से अपेक्षा है कि वह आर्थिक विषयों पर व्यापारियों एवं आम नागरिकों के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रभावी ढंग से उठाते हुए भारतीय जनता पार्टी की नीतियों एवं कार्यक्रमों को जन-जन तक पहुंचाने में सक्रिय भूमिका निभाएगी।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles