जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने करें समन्वित प्रयास-कलेक्टर श्री आकाश छिकारा

आदिम जाति एवं अनुसूचित जाति विकास विभाग की योजनाओं की कलेक्टर ने की समीक्षा

जगदलपुर, 27 फरवरी 2026/ कलेक्टर श्री आकाश छिकारा ने आदिम जाति तथा अनुसूचित जाति विकास विभाग की योजनाओं एवं कार्यक्रमों की विस्तृत समीक्षा बैठक ली। बैठक में उन्होंने विभाग द्वारा संचालित छात्रावास-आश्रमों की व्यवस्था, शिष्यवृत्ति सुविधाओं एवं विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के क्रियान्वयन की प्रगति की जानकारी ली और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। कलेक्टर ने कहा कि प्रगतिरत आश्रम-छात्रावास के कार्य में विलंब होने पर नियमानुसार पेनाल्टी के तहत निविदाकार की राशि काट कर दिया जाए। साथ ही उन्होंने प्रयास विद्यालय के बोर्ड परीक्षा के परिणाम में सुधार करने के निर्देश दिए।

कलेक्टर ने पोस्ट मैट्रिक छात्रावासों के अंतर्गत भोजन सहाय योजना, पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति योजना, विशेष कोचिंग योजना, “स्वस्थ तन-स्वस्थ मन” योजना, मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजना तथा युवा कैरियर योजना अंतर्गत संचालित परीक्षा पूर्व प्रशिक्षण कार्यक्रमों की समीक्षा की। उन्होंने निःशुल्क नर्सिंग प्रशिक्षण योजना, आदिवासी सांस्कृतिक दलों की सहायता, जवाहरलाल नेहरू उत्कर्ष योजना, आदिवासी संस्कृति के संरक्षण एवं विकास योजना तथा देवगुड़ी निर्माण कार्यों की प्रगति पर भी चर्चा की।

बैठक में नक्सल पीड़ित व्यक्तियों को आर्थिक सहायता, अनुकंपा नियुक्ति, पुनर्वास योजना, सद्भावना शिविरों के आयोजन तथा अंतर्जातीय विवाह प्रोत्साहन अनुदान की स्थिति की भी समीक्षा की गई। कलेक्टर ने निर्देश दिए कि पात्र हितग्राहियों को योजनाओं का लाभ समयबद्ध एवं पारदर्शी तरीके से उपलब्ध कराया जाए। क्षेत्रीय विकास कार्यक्रम के अंतर्गत विभागीय संस्थाओं के लिए भवन निर्माण, शहीद वीर नारायण सिंह स्मृति आदिवासी लोक कला महोत्सव, गुरु घासीदास लोककला महोत्सव तथा बस्तर क्षेत्र आदिवासी विकास प्राधिकरण के कार्यों की भी समीक्षा की गई। उन्होंने धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान, वन अधिकार पत्रों की प्रगति, प्रगतिरत छात्रावास-आश्रम एवं विशिष्ट संस्थाओं के भवनों की अद्यतन स्थिति, मरम्मत कार्यों एवं प्रयास विद्यालय-एकलव्य विद्यालयों की व्यवस्थाओं की जानकारी ली।

कलेक्टर ने विभाग के साथ कार्यरत स्वयंसेवी संस्थाओं की भूमिका तथा प्रस्तावित नवाचारों पर भी चर्चा करते हुए कहा कि शिक्षा, कौशल विकास और सांस्कृतिक संरक्षण के माध्यम से जनजातीय समुदायों को सशक्त बनाने की दिशा में समन्वित प्रयास किए जाएं। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि सभी योजनाओं की नियमित मॉनिटरिंग कर जमीनी स्तर पर बेहतर क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। इस दौरान सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री गणेश शोरी, सहायक संचालक तनुजा नाग सहित विभाग के जिला और ब्लॉक स्तरीय अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles