300 वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरणों का किया गया वितरण

राजनांदगांव 27 फरवरी 2026। समाज कल्याण विभाग एवं एलिम्को द्वारा कृषि उपज मंडी प्रांगण डोंगरगढ़ में वरिष्ठ नागरिकों को सहायक उपकरण वितरण कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के चिन्हांकित 300 वरिष्ठ नागरिकों को आवश्यकता अनुसार नि:शुल्क सहायक उपकरणों का वितरण किया गया। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती किरण वैष्णव, जिला पंचायत उपाध्यक्ष श्रीमती किरण साहू, जिला पंचायत सदस्य श्रीमती अनिता मंडावी, जनपद पंचायत सदस्य लता सिन्हा, श्री सुरेश वर्मा, उप संचालक समाज कल्याण श्रीमती वैशाली मरड़वार, मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत डोंगरगढ़ श्रीमती भगवती साहू, प्रबंधक एलिम्को श्री नितिन माहौर सहित अन्य जनप्रतिनिधि अधिकारी-कर्मचारी, बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित थे। कार्यक्रम में नशा मुक्ति का संकल्प लिया गया।

उल्लेखनीय है कि समाज कल्याण एवं एलिम्को (जनरल इंश्योरेंस कार्पोरेशन ऑफ इंडिया) द्वारा एक माह पूर्व जिले के सभी विकासखण्डों में वरिष्ठ नागरिकों के लिए जीवन सहायक उपकरण प्रमाणन शिविरों का आयोजन किया गया था। जिसमें जिले के डोंगरगढ़, डोंगरगांव एवं छुरिया विकासखंड के चिन्हांकित वरिष्ठ नागरिकों को नि:शुल्क सहायक उपकरण वितरण किया गया। कार्यक्रम में 300 वरिष्ठ नागरिकों को 36 लाख रूपए से अधिक की लागत की सामग्री श्रवण यंत्र, वॉकिंग स्टिक, फूड केयर किट, सर्वाइकल कालर, स्टूल विथ कमोड, विलचेयर, पॉलिमर जेल, फोल्डिंग वाकर, एल एस बेल्ट, स्पाइनल सपोर्ट सहित अन्य सहायक उपकरण का वितरण किया गया। आभार प्रदर्शन समाज कल्याण विभाग के प्रमुख कलाकार श्री बिरसिंह साहू एवं श्री बालकृष्ण बघेल द्वारा किया गया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles