राजनांदगाँव। श्री शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति ने मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी एवं विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के प्रति समिति की ओर से आभार व्यक्त किया और उन्होंने बताया कि जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के प्रति उनके विकास, संवर्धन एवं सौंदर्यीकरण के लिए समर्पण को देखते हुए इस वर्ष के बजट में 250 करोड़ स्वीकृत किया गया है जो एक बहुत बड़ी रक़म है और इस प्रकार जीवनदायिनी शिवनाथ नदी के लिए अतिमहत्वपूर्ण बजट है जिसके लिए शिवनाथ क्षेत्रीय विकास समिति सदैव उनके आभारी रहेगी। समिति के अध्यक्ष डॉ डी सी जैन ने यह भी बताया कि ऑक्सीजोन को मेलास्थल से जोड़ने के लिए लक्ष्मण झूला प्रस्तावित है, इसका भी प्रकरण तैयार कर शासन को भेज दिया गया है। उक़्त बजट राशि में उसे भी स्वीकृति प्राप्त हुई है और अतिशीघ्र ऑक्सीज़ोन से मोहारा मेला स्थल तक लक्ष्मण झूला प्राप्त हो जायेगा जिससे मेले का क्षेत्रफल बढ़ेगा एवं लोगों का मनोरंजन और नदी किनारे सौंदर्य को देखने का मौक़ा मिलेगा और साथ ही शहरवासियों को पिकनिक के लिए एक अच्छा स्थल प्राप्त होगा। इन्ही सभी विषयों को लेकर समिति की ओर से डॉ डी सी जैन और समिति के सदस्यों ने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय जी और विधानसभा अध्यक्ष डॉ रमन सिंह जी के प्रति अपना विशेष आभार व्यक्त किया है।
