कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव की बैठक २६ जुलाई, रविवार को

छत्तीसगढ़ की संस्कारधानी नंदग्राम राजनांदगांव की पावन धरा पर प्रतिवर्षानुसार इस वर्ष भी ईष्टदेव भगवान श्री कृष्ण जी की जन्मोत्सव मनाने के लिये नगर कोसरिया यादव समाज, राजनांदगांव द्वारा बैठक आयोजित की गई है। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव जी ने बताया कि भगवान श्री कृष्ण जी की अवतरण दिवस को बड़े धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाते है। कृष्ण जन्माष्टमी आपसी भाईचारा शिष्टाचार एवं सद्भावना का मिसाल है। जन्मोत्सव पर पालकी यात्रा, शोभायात्रा, छत्तीसगढ़ी बाजा एवं विभिन्न प्रकार के बाजा गाजा के साथ शोभा यात्रा निकाली जाती है जो कि भगवान श्री कृष्ण जी की नगरी वृंदावन की तर्ज पर फूलों की वर्षा की  जाती है जो कि नगर में देखने के योग्य रहता है। भगवान श्री कृष्ण जी की पूर्जा अर्चना कर बैठक का शुभारंभ किया जायेगा। भगवान श्री कृष्ण जी की विशाल शोभा यात्रा झांकी निकालने के संबंध में साथ ही इस आयोजन को सफल बनाने के लिए समाज के प्रमुखगण द्वारा चर्चा की जायेगी एवं सामाजिक गतिविधियों के बारे में भी जानकारी दी जायेगी। बैठक दिनांक २६ जुलाई दिन-रविवार समय- दोपहर २:३० बजे स्थान- सामुदायिक भवन क्लब चौक, बजरंगबली मंदिर के पास, बसंतपुर में रखी गई है। बैठक में समाज के संरक्षकगण, पदाधिकारीगण,  वरिष्ठगण, युवा मंडल, महिलामंडल, गौटियागण, वार्ड अध्यक्षगण एवं सदस्यगण उपस्थित रहेंगे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles