भाजपा की संगठनात्मक बैठक सम्पन्न हुई सौरभ कोठारी के मार्गदर्शन मे मंडल कार्यो की समीक्षा की गई  

   राजनांदगांव भारतीय जनता पार्टी करने में आज सभी 16 मंडलों के अध्यक्ष महामंत्री की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई, जिसमें डी एल पी तथा मन की बात तथा संगठन की तैयारी के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए ।  बैठक में जिला महामंत्री सौरभ कोठारी ने केंद्र एवं राज्य सरकार की सभी योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने का आह्वान करते हुए कहा कि संगठन में शक्ति केंद्र तथा बूथ स्तर की बैठकों को निश्चित समय पर आयोजित करें और मन की बात तथा डिजिटल लर्निंग प्रोग्राम डीएलपी के विषय में सभी मंडल अध्यक्ष जागरूक रहकर आवश्यक निर्देशों का पालन करें । बैठक का संचालन जिला महामंत्री डीकेश साहू ने किया, जिला उपाध्यक्ष तरुण लहरवानी ने भी मार्गदर्शन देते हुए आभार व्यक्त किया! बैठक मे मन की बात कार्यक्रम को बूथ स्तर पर आयोजित करने का आह्वान करते हुए प्रभारी रामकुमार गुप्ता ने विस्तार से अपने विचार रखे । मंडल अध्यक्ष सुमित भाटिया ने अपने टीम वर्क की पारदर्शिता का वर्णन करते हुए प्रमाणिकता का अनुकरण करने का आह्वान किया बैठक मे जैसल लाल बंटी,राजा माखीजा ॐ,त्रिगुण टंक,मुकेश ध्रुव,सुमित भाटिया,दीनाराम पटेल,जसमीत सिंह,अनिल सिन्हा,लक्ष्मीनारायण वर्मा,भुवन साहू,सहित सभी मंडल अध्यक्ष उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles