राजनांदगांव के प्यारेलाल स्कूल में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सबसे पहले एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष स्वर्गीय श्री प्रशांत तिवारी जी को भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की गई, जिन्होंने संगठन के लिए अपना अमूल्य योगदान दिया था।
शोक सभा के दौरान, संगठन के सचिव श्री वीरेंद्र श्रीवास्तव, नवनियुक्त अध्यक्ष श्री तुलसीराम साहू, श्रीमती अरुणा साठे, श्रीमती हेमलता राव खैरागढ़ के श्री तिलक दास वर्मा, डोंगरगढ़ के श्री एस. पी. साहू, डोंगरगांव के अर्जुन साहू भूषण साहू और अन्य उपस्थित सदस्यों ने उन्हें याद किया और कहा कि उनकी कमी कभी पूरी नहीं की जा सकती।
इसके बाद, सर्वसम्मति से नए अध्यक्ष के रूप में श्री तुलसीराम साहू जी का चयन किया गया, और सभी सदस्यों ने उन्हें अपनी शुभकामनाएं दीं।
उपरोक्त जानकारी पेंशनर्स एसोसिएशन के प्रचार सचिव श्री रमेश राव गायकवाड ने प्रदान की गई है।
