छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की बैठक डोंगरगढ़ में संपन्न  

योगेश वैष्णव बने ढारा केंद्र के नए अध्यक्ष, भवन निर्माण पर बनी सहमति

वैष्णव समाज के प्रदेश अध्यक्ष पूरण दास वैष्णव पहुंचे

डोंगरगढ़ l छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा के तत्वावधान में वैष्णव मंडल डोंगरगढ़ की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में प्रदेश अध्यक्ष श्री पूरन दास वैष्णव मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए।

कार्यक्रम की अध्यक्षता महामंडलेश्वर श्री मुरलीशरण वैष्णव ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में महासचिव श्री अशोक वैष्णव एवं उपाध्यक्ष श्री गणेशदास वैष्णव उपस्थित रहे।

बैठक का शुभारंभ भगवान श्री लक्ष्मी नारायण जी की पूजा-अर्चना से किया गया।

बैठक के मुख्य बिंदु:

1. नई कार्यकारिणी का गठन: ढारा केंद्र के अध्यक्ष के अस्वस्थ होने के कारण सर्वसम्मति से नई बॉडी का गठन किया गया, जिसमें-

    – केंद्र अध्यक्ष: श्री योगेश वैष्णव

    – उपाध्यक्ष: श्री शिव वैष्णव

    – सचिव: श्री मनोहर दास वैष्णव

    – कोषाध्यक्ष: श्री भूषण वैष्णव

    निर्विरोध निर्वाचित किए गए। सर्वसम्मति से निर्विरोध चुनाव करना छत्तीसगढ़ वैष्णव महासभा की पहचान है।

2. संगठन मजबूती पर मंथन: वैष्णव मंडल डोंगरगढ़ को सशक्त, संगठित एवं शक्तिशाली बनाने पर विचार-विमर्श किया गया। साथ ही डोंगरगढ़-अछोली में प्रस्तावित भवन निर्माण कार्य को गति देने पर विशेष चर्चा हुई।

3. आय-व्यय प्रस्तुत: मंडलेश्वर श्री अमित वैष्णव द्वारा मंडल के आय-व्यय का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया गया।

कार्यक्रम में सभी प्रांतीय पदाधिकारियों ने समाज को संबोधित किया। अंत में मंडलेश्वर अमित वैष्णव द्वारा आभार प्रदर्शन के साथ कार्यक्रम का समापन किया गया।

उपस्थित गणमान्य: मंडलेश्वर अमित वैष्णव, सचिव श्री भुनेश्वर वैष्णव, कोषाध्यक्ष श्री विनोद वैष्णव, सह-सचिव श्री आशुतोष वैष्णव, पूर्व मंडलेश्वर श्री दिलीप वैष्णव, युवा अध्यक्ष नीलेश वैष्णव, केंद्र अध्यक्ष श्री चंद्रमोहन वैष्णव, श्री भरत वैष्णव सहित डोंगरगढ़ मंडल के समस्त पदाधिकारी एवं सदस्य बड़ी संख्या में उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles