थाना दिवस पर जनसंवाद एवं वृक्षारोपण कार्यक्रम सम्पन्न, आमजन की समस्याओं के त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

साल्हेवारा। प्रदेश शासन की सुशासन, जनसेवा एवं जनकल्याण की भावना को साकार करते हुए माह के प्रथम गुरुवार को थाना दिवस का आयोजन साल्हेवारा थाना परिसर में सौहार्दपूर्ण वातावरण में सम्पन्न हुआ। कार्यक्रम का आयोजन एसडीओपी खैरागढ़ श्रीमती ममता अली शर्मा के मार्गदर्शन एवं थाना प्रभारी की उपस्थिति में किया गया।

कार्यक्रम के दौरान थाना परिसर में पर्यावरण संरक्षण का संदेश देते हुए छायादार एवं फलदार पौधों का वृक्षारोपण किया गया तथा सभी उपस्थित लोगों से अधिक से अधिक पौधे लगाकर उनकी देखभाल करने का आह्वान किया गया।

थाना दिवस में साल्हेवारा एवं आसपास के क्षेत्रों के गणमान्य नागरिक, किसान, व्यापारी, जनप्रतिनिधि तथा ग्रामीण बड़ी संख्या में शामिल हुए। उपस्थित नागरिकों ने कानून-व्यवस्था, यातायात, साइबर अपराध सहित विभिन्न स्थानीय समस्याओं एवं जनहित के विषयों को एसडीओपी महोदया के समक्ष रखा। उन्होंने सभी समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित मामलों के त्वरित एवं प्रभावी निराकरण हेतु थाना प्रभारी को आवश्यक निर्देश दिए।

इस अवसर पर आमजन को बढ़ते साइबर फ्रॉड से बचाव, सुरक्षित ऑनलाइन लेन-देन तथा यातायात नियमों के पालन के संबंध में भी विस्तृत जानकारी एवं जागरूकता प्रदान की गई।

उपस्थित नागरिकों ने थाना दिवस जैसी पहल की सराहना करते हुए कहा कि प्रत्येक माह के प्रथम एवं तृतीय गुरुवार को आयोजित होने वाला यह कार्यक्रम पुलिस और आम नागरिकों के बीच विश्वास, संवाद एवं समन्वय को मजबूत करने की दिशा में एक अत्यंत सराहनीय प्रयास है।

कार्यक्रम में लालपुर से मुकेश मरावी, ग्राम के पटेल, मोहित रजक सहित अनेक गणमान्य नागरिक, जनप्रतिनिधि एवं ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम के दौरान एसआई के.के. राय, एएसआई निर्मल, आरक्षक भुवन पोरते सहित थाना स्टाफ की गरिमामयी उपस्थिति रही।।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles