200 कार्यकर्ता एवं नेता होंगे प्रशि
क्षित
राजनंदगांव , भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय आवाहन के तहत जिला स्तर पर प्रशिक्षण अभियान का आगाज 26 से 27 मई को ठाकुरटोला स्थित सचिता लॉन में होने जा रहा है। इस संबंध में तैयारी के परिपेक्ष्य में भाजपा कार्यालय मे आयोजित बैठक में संभाग प्रभारी जगन्नाथ पाणिग्रही ने जिला कार्य समिति की प्रशिक्षण टोली को संबोधित करते हुए कहा कि भाजपा देश की राजनीति के अनुरूप समय-समय पर अपने कार्यकर्ताओं को अनुशासन के साथ प्रशिक्षण अभियान के तहत विभिन्न विषयों पर न केवल प्रशिक्षिण प्रदान करती है और तो और भारतीय जनता पार्टी की रीति नीति,सिद्धांत, कार्य पद्धति एवं गौरवशाली भारतीय इतिहास को अपने पुराने एवं नए कार्यकर्ताओं को स्मरण कराकर आने वाले समय के लिए देश को विकसित एवं स्वावलंबी बनाने हेतु स्वदेशी अपनाने हेतु संकल्पित करती है। प्रशिक्षण अभियान के प्रति कार्यकर्ताओं में सजगता हो, इस हेतु आवासीय प्रशिक्षण में रात्रि प्रवास कर सभी 11 विषय प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले कार्यकर्ताओं को ही प्रमाण पत्र का वितरण भी किया जाएगा।
बैठक में संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा ने भी कार्यकर्ताओं को दायित्व बोध की जवाबदारी को निष्ठा के साथ निभाने का निवेदन किया और डिजिटल माध्यम से रजिस्ट्रेशन का कार्य शुरू कर देने तथा आवास एवं भोजन की व्यवस्था को ठीक से व्यवस्थित करने का आह्वान किया।
बैठकों हेतु राष्ट्रीय आव्हान पर चर्चा
जगन्नाथ पाणिग्रही ने कहा कि संगठन का आधार बैठक होती है,इसलिए राष्ट्रीय आव्हान के तहत प्रत्येक माह की 1 से 7 तारीख को मंडल स्तर की बैठक अनिवार्य है। 7 से 15 तक जिले स्तर की बैठक होगी । 15 से 22 तक शक्ति केंद्र की बैठकर
होगी तथा 22 से 30 तक प्रत्येक बुथ स्तर पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की मन की बात सुनी जाएगी ।
16 मंडलों में प्रशिक्षण का दौर पूरा हुआ
भारतीय जनता पार्टी के जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत ने बताया कि 16 मंडलों का प्रशिक्षण अभियान संपन्न हो चुका है, उन्होंने कहा कि भाजपा संगठन आधारित है और संगठन कार्यकर्ता आधारित होता है और कार्यकर्ता की विचारधारा से लेकर व्यक्तित्व निर्माण से राष्ट्र निर्माण के संकल्प को लेकर प्रशिक्षण अभियान चलाया जाता है । राजनांदगांव जिले के 16 मंडलों के 1817 कार्यकर्ताओं ने अपने-अपने मंडलों में दो दिवसीय प्रशिक्षण प्राप्त किया है। जिला स्तर के प्रशिक्षण के पश्चात मोर्चा प्रकोष्ठ एवं सभी प्रकार के जनप्रतिनिधियों का भी प्रशिक्षण अभियान शुरू होगा। बैठक का सफल संचालन जिला महामंत्री सौरभ कोठारी एवं आभार प्रदर्शन डिकेश साहू ने किया । प्रशिक्षण अभियान की बैठक में तेलघानी आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू, जिला कोषाध्यक्ष भावेश बैद, रविंद्र वैष्णव, तरुण लहरवानी,मूलचंद लोधी, कैलाश शर्मा, जगजीत सिंह भाटिया,रोहित चंद्राकर,देवकुमारी साहू,जागृति यदु सहित जिला पदाधिकारी, मंडल अध्यक्ष एवं प्रशिक्षण टोली के सभी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
क्षित