श्री कृष्ण जन्मोत्सव की अंतिम बैठक संपन्न

राजनांदगांव । नगर कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा बैठक रखी गई थी जिसमें श्री कृष्ण जन्मोत्सव को धूम-धाम एवं हर्षाेल्लास के साथ मनाने के लिये जो बैठक २६.०७.२०२६ को बसंतपुर से प्रारंभ हुई एवं शहर के वार्र्डाे में लगातार बैठक जारी रहा। उसका समापन दिनांक ३०.०८.२०२६ को भरकापारा सामुदायिक भवन में हुआ बैठक में भगवान श्री कृष्ण की पूजा-अर्चना कर बैठक को प्रारंभ किया गया बैठक में भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा को आपसी भाईचारा सद्भावना शिष्टाचार से मनाने के लिये अपील की गई राजनांदगांव के विभिन्न वार्डों से मनोरम एवं आकर्षक झांकी आयेगी। बैठक में दो दिवसीय आयोजन की जानकारी दी गई। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि आयोजक यादव समाज राजनांदगांव द्वारा दिनांक ०३ सितंबर, दिन- गुरूवार को बाईक रैली दोपहर २:३० बजे स्थान- स्टेट हाई स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए। स्टेट होई स्कूल में समापन होगा और भगवान श्री कृष्ण की शोभा यात्रा एवं पालकी यात्रा दिनांक ०४.०९.२०२६, दिन- शुक्रवार समय- दोपहर ०१ बजे स्थान- महारानी लक्ष्मीबाई स्कूल से प्रारंभ होकर शहर के प्रमुख मार्गों से भ्रमण करते हुए गुरूद्वारा चौक में समापन होगा। बैठक में कु. काजल यादव पिता शंकर यादव निवासी- ममता नगर तुलसीपुर को अंतर्राष्ट्रीय कराते प्रतियोगिता २०२६ कोलकाता में स्वर्ण पदक जितने पर यादव समाज राजनांदगांव द्वारा श्रीफल, शॉल, गुलदस्ता भेंटकर सम्मानित किया गया एवं उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी गई।

इस बैठक में जिला महिला अध्यक्ष श्रीमती शीला यादव, जिला युवा अध्यक्ष श्री हरीश यादव, नगर अध्यक्ष श्री सूरज यादव, नगर महिला अध्यक्ष सुश्री मधु यादव, कोषाध्यक्ष श्री विजय यादव, महिला संरक्षक – श्रीमती मंजू यादव, श्रीमती केसर यादव, श्रीमती मीना दिलीप यादव, श्रीमती हिरौंदी यादव, श्रीमती भागोबाई यादव, श्रीमती कीर्ति यादव, श्रीमती अंजु यादव, श्रीमती कामिनी यादव, श्रीमती प्रमिला यादव, होनहार प्रतिभावान कुमारी काजल यादव, श्रीमती कांति यादव, श्रीमती मिलापा यादव, श्रीमती निर्मला यादव, श्रीमती राजकुमारी यादव आदि एवं पुरुष संरक्षक श्री मन्नू यादव, श्री राजेश कुमार यादव (पूर्व नगर अध्यक्ष) , राजेश यादव, श्री दिलीप यादव, श्री सुरेश यादव, श्री शेखर यादव, मंच संचालक श्री राजीव यादव, श्री धरम यादव, श्री दुष्यंत यादव, श्री रेखू यादव , श्री अर्जुन यादव, श्री मुकेश यादव, श्री वासुदेव यादव, श्री शैलेन्द्र यादव, श्री भूपेंद्र यादव, श्री नारायण यादव, श्री बसंत यादव, श्री शंकर यादव आदि ने अपनी उपस्थिति प्रदान कर बैठक को सफल बनाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles