ग्राम बागतराई में अवैध मुरूम का कारोबार तेज, प्रशासन मौन

राजनांदगांव। जिले से लगभग 10 किलोमीटर दूर स्थित ग्राम बागतराई में इन दिनों अवैध मुरूम उत्खनन और परिवहन का कारोबार तेजी से फल-फूल रहा है। स्थानीय ग्रामीणों का आरोप है कि बिना किसी वैध अनुमति के लगातार मुरूम की खुदाई की जा रही है, जिससे न केवल राजस्व को नुकसान हो रहा है बल्कि पर्यावरण पर भी गंभीर प्रभाव पड़ रहा है। ग्रामीणों के अनुसार, देर रात और तड़के सुबह अपनी हाईवा के जरिए मुरूम का परिवहन किया जाता है, ताकि प्रशासन की नजर से बचा जा सके। इस अवैध गतिविधि के चलते गांव की सड़कों की हालत भी खराब हो गई है और धूल-गर्द से लोगों का जीना मुश्किल हो रहा है। मामले की जानकारी संबंधित विभागों को कई बार दी जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से ग्रामीणों में नाराजगी बढ़ती जा रही है।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles