बड़ी संख्या में महिलाओं ने आराम कलेक्टिव का लिया लाभ
राजनांदगांव / घर- परिवार संभालने वाली महिलाओं से लेकर नौकरी पेशा महिलाओं में बढ़ते तनाव व चिड़चिड़ापन जैसी समस्याओं को लेकर इसके निदान के लिए कस्तूरबा में आराम कलेक्टिव का आयोजन किया गया। महिलाओं मे बढ़ती इस समस्याओं के निदान के लिए कस्तूरबा में पधारी काउंसिल साइकोलाजिस्ट अदिति रावत एवं लास्या मंगलम पल्ली ने
आराम कलेक्टिव का लाभ लेने उपस्थित बड़ी संख्या में महिलाए उपस्थित थीं जिन्हे विभिन्न प्रकार के तनाव रोधक उपाय बता कर उन्हें राहत पहुंचाने का कार्य किया।
कस्तूरबा की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी की संयोजना एवं समाजसेवी सरस्वती माहेश्वरी की उपस्थिति में बड़ी संख्या में उपस्थित महिलाएं काउंसिल साइकोलाजिस्ट लास्या व अदिति को अपनी परेशानियां बताई जिसके निदान के लिए दोनों साइकोलॉजिस्ट ने उन्हें मेडिटेशन, ध्यान योग , प्राणायाम करने की विधि बताई और इन माध्यमों से लोगों के जीवन में ठहराव कैसे लाया जा सकता है इसे सलीके से समझाया गया।
स्ट्रेंस से निजात पाने ध्यान व ओम नाद का उपयोग
उन्होंने नींद न आना चिड़चिड़ापन रहना मेंटल डिप्रेशन का शिकार होने पर अपने घर के कार्यो को जल्दबाजी में न करते हुए बड़े ही आराम से करने की बात कही। साथ ही उक्त डिप्रेशन से पीड़ित महिलाओं को ओम का उच्चारण करने, स्वांस हल्की लेने व कुछ समय के लिए आराम से बैठ कर शिथिल अवस्था में चले जाने की बात कही। उन्होंने बताया कि ओम तीन अक्षरों से बना हुआ है इसके उच्चारण के समय “अ”, पेट से “ऊ” कंठ से तथा ‘म” मस्तिष्क से उच्चारित होना चाहिए तब ओम ध्वनि तीनों चक्र को गुंजायमान कर न केवल मानसिक तनाव कम करता है। अतिद्रिंय सुख पहुंचा कर मनुष्य के मनो- मस्तिष्क को ताजा बनाता है। काउंसिल साइकोलाजिस्ट अदिति व लास्या ने महिलाओं को निगेटिव विचारों से दूर रहने व ध्यान भक्ति व परहित सेवा कार्यों के लिए समय देने का सुझाव दिए।
बनावटी जीवन से दूर रहने की सलाह
मुंबई आदि स्थानों में आफलाइन व आनलाइन सेवाएं देने वाली अदिति व लास्या ने महिलाओं को सादा जीवन उच्च विचार रखने की भी प्रेरणा दी। वहीं कस्तूरबा की संरक्षिका श्रीमती शारदा तिवारी ने महिलाओं को बनावटी जीवन से दूर रहने लोगों को आमंत्रित करने वाले क्समेटिक सौंदर्य प्रसाधनो के उपयोग से बचने की सलाह दी। इस दौरान युनाइटेड हास्पीटल की श्रीमती किरण अग्रवाल, कस्तूरबा की आशा गुप्ता, अनिता जैन, जनक गुप्ता व आराधना की प्रभा बरडिया ने दोनों काउंसिल साइकोलाजिस्ट का पुष्प गुच्छ देकर स्वागत किया। इस अवसर पर टीना खंडेलवाल, निशा गुप्ता, रेखा लाल,राधा तिवारी, भगवती खंडेलवाल सहित कस्तूरबा विद्यालय की महिला शिक्षिकाएं व प्राचार्य प्रवीण गुप्ता सहित व्यवस्थापक सीतारमण वैष्णव की उपस्थिति बनी रही।
