राजनांदगांव जिला झेरिया रजक समाज की बैठक 11 जनवरी को

राजनांदगांव। जिला झेरिया रजक समाज की एक महत्वपूर्ण बैठक आगामी 11 जनवरी, रविवार को आयोजित की जाएगी। यह बैठक सुबह 11:00 बजे चिखली थाना के पीछे स्थित दीनदयाल नगर रजक सामाजिक भवन में रखी गई है।

जिला झेरिया रजक समाज के अध्यक्ष डॉ. एल. आर. निर्मलकर ने समस्त परिक्षेत्र अध्यक्षों, सचिवों सहित जिले के सभी पदाधिकारियों से बैठक में अनिवार्य रूप से उपस्थित होने की अपील की है। उन्होंने पदाधिकारियों से समय का विशेष ध्यान रखते हुए निर्धारित समय पर पहुंचने का आग्रह किया है।

डॉ. निर्मलकर ने बताया कि बैठक में आगामी 23 फरवरी को आदरणीय, पूजनीय संत गाडगे जी महाराज की जयंती के आयोजन को लेकर विस्तृत चर्चा की जाएगी तथा कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु आवश्यक निर्णय लिए जाएंगे। उक्त जानकारी रजक समाज के जिला मीडिया प्रभारी लोकेश रजक ने दी है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles