राजनांदगांव जिला राजनांदगांव के संस्कारधानी से लगे हुए एतिहासिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी में अंतरराष्ट्रीय सदगुरु कबीर पंथ महासंघ नई दिल्ली (भारत) शाखा छत्तीसगढ़ के संयुक्त तत्वावधान में आगामी दिनांक 04 जून 2026 दिन गुरुवार, स्थान -एतिहाहिक सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी,समय शाम 4.00बजे से सदगुरु कबीर प्राकट्य महोत्सव मनाया जाएगा ।इस शुभ अवसर पर महासंघ के राष्ट्रीय अध्यक्ष महंत श्री चुडामणि साहेब जी के मुख्य आतिथ्य गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
कार्यक्रम प्रातः गुरु महिमा पाठ, ध्वज पूजन कर प्रारंभ किया जाएगा।साथ में सदगुरु कबीर मंदिर आश्रम पेंडरी के गादिपति मंहत श्री सेवादास साहेब जी,संत श्री टुकेशवर साहेब जी कबीर धर्म स्थान खरसिया, और दीवान श्री अमर दास जी भजन गायक श्री संतोष साहेब जी, साथ ही साथ क्षेत्र के विशिष्ट संत महापुरुषों की गरिमामय उपस्थिति रहेगी।
सत्संग कार्यक्रम शाम 4.00बजे से प्रारंभ होगी।
