जल जीवन मिशन से घर में पहुंचा शुद्ध पेयजल, कभी भरना पड़ता था कुएं से पानी

– पानी अमूल्य न करें व्यर्थ, रेखा देवी समझा रही बहु-बेटियों को

        मोहला, 28 जुलाई 2025। अपने जीवन के आधे से अधिक समय संघर्ष और लंबी दूरी तय करते मात्र पेयजल के लिए, शायद वही लोग जल जीवन मिशन के घर पहुंच पानी के महत्व को समझ सकते हैं।

        ऐसी ही कहानी है दो बेटे-बहू और बेटी से भरा पूरा परिवार की मुखिया पंडरीतराई निवासी श्रीमती रेखा देवी साहू की। आज वह घर में किराना दुकान का संचालन करती हैं, तथा जीवन यापन के लिए खेती किसानी हैं। लेकिन पानी के महत्व को लेकर उनका नजरिया कुछ और ही है। श्रीमती रेखा देवी अपने जीवन के लंबे अनुभव को साझा करते हुए बताती है कि उन्होंने पानी को लेकर काफी संघर्ष किया हैं, पेयजल के लिए लंबी दूरी तय कर कुएं एवं हैंडपंप से पानी भरने के लिए जाना पड़ता था। जिसमें उन्हें काफी समस्याओं का सामना करना पड़ता था। वह कहती है कि जीवन में बिना पानी के रोजमर्रा का कोई भी काम संभव नहीं हैं। यही कारण है कि उन्होंने अपने जीवन का एक लंबा समय पानी के समस्याओं के बीच बिताया हैं, लेकिन आज जल जीवन मिशन के तहत घर में पेयजल पहुंचने से वह बहुत खुश हैं।

       श्रीमती रेखा देवी की पेयजल समस्या दूर होने के बाद भी पानी की उपयोगिता के प्रति उनकी सोच साफ है। वह अपने बहु-बेटियों को समझाते हुए कहती है पानी अमूल्य है, इसे अधिक व्यर्थ न करें। उन्होंने जल जीवन मिशन के तहत घर पहुंच पेयजल योजना की सराहना करते हुए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय को धन्यवाद ज्ञापित किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles