न रुकेगी न ठहरेगी ये निरन्तर चलेगी जी हा ये हैअविभाजित

राजनांदगांव जिले की हरियाली बाहिनी जिसने नये नये प्रयोग कर अभियान को सफल बनाया है इस अभियान के प्रमुख शिव कुमार देवांगन ने बताया कि हम अकसर देखते है कि लोगो का झुकाव नए कार्य की तरफ़ होता है इसी को ध्यान में रखते हुए हरियाली बाहिनी अभियान के तहत हरियाली लाने, आमदनी बढ़ाने, जल प्रदूषण रोकने, प्राकृतिक संसाधन का सदुपयोग इत्यादि कार्य किए गए है,इस कड़ी को आगे बढ़ाते हुए रविवार डोंगरगढ़ और राजनांदगांव ब्लॉक में करंज का पौधा रोड किनारे लगाया गया , इसकी तैयारी में महिला समूह की दीदियां सुबह से लगी रही, ग्राम सुकुलदैहान, डूमरडीह , खैरा, चैतुखपरी, मुड़िया मोहारा में अपने सुविधा के अनुसार कुछ गांव में सुबह तो कुछ गांव में दोपहर को पौधा लगाते नजर आए इस दौरान लगभग 400 पौधे लगाए गए है जिसमें सरपंच चंद्रिका मंडावी, विनोद साहू,सोनिया वर्मा, निर्मला वर्मा, किरण, लिलेश्वरी सहित महिला पंच, महिला समूह, बिहान कैडर की अहम भूमिका रहीं अब तक 2500 करंज के पौधे लगाया गया है||रोड किनारे पौधे लगाने की मुहिम अगले रविवार तक पूरा किया जाएगा इस बीच कुछ और नया प्रयोग होगा उन्होंने आगे बताया कि दीदियों के उत्साह को देखते हुए अतिशीघ्र एक बड़ा अभियान चलाया जाएगा जो बारिश के पहले पूरा हो सके|

 

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles