पुष्प वर्षा के साथ निकाली जाएगी भगवान श्री कृष्ण जी की पालकी यात्रा

राजनांदगांव – कोसरिया यादव समाज राजनांदगांव द्वारा श्री कृष्ण जन्माष्टमी महोत्सव १६ अगस्त २०२५ को बड़े हर्षोल्लास एवं बड़ी धूमधाम से मनाने हेतु विभिन्न वार्डो में निरंतर बैठक जारी है । इसी कड़ी में दिनांक २७/०७/२०२५ दिन रविवार को सामुदायिक भवन भरकापारा वार्ड नं. २६ में बैठक आयोजित की गई। समाज के संगठन प्रभारी भोला यादव ने बताया कि बैठक की शुरूआत भगवान श्री कृष्ण की पूजा अर्चना एवं बैठक में आए समाज के सभी पदाधिकारी एवं सदस्यो का गुलाल लगाकर स्वागत किया गया। सभी उपस्थित सदस्य एवं महिला मंडल पदाधिकारी सदस्यो ने अपने- अपने वार्डो से झाँकी लाने की जानकारी दी गई ।साथ ही इस आयोजन में भगवान श्रीकृष्ण की पालकी यात्रा में शुरूआत से समापन तक पुष्प वर्षा होगी। इस आयोजन को लेकर समाज के सभी सदस्यो में उत्साह का माहौल है । साथ ही साथ वार्ड स्तर बैठक में सभी सदस्यगण एवं महिला सदस्यो के बीच भारी उत्साह का माहौल है एवं भारी संख्या में बैठक में उपस्थित हो रहे है इस बैठक में जिलाध्यक्ष मन्ना यादव, जिला महिला मंडल अध्यक्ष शीला यादव, जिला युवाध्यक्ष हरिश यादव, नगर अध्यक्ष सूरज यादव, नगर महिला अध्यक्ष सुश्री मधु यादव, सचिव धरम यादव, कोषाध्यक्ष विजय यादव, नारायण यादव, मन्नु यादव, दिलीप यादव, राजेश यादव, पूनाराम यादव, दुष्यंत यादव, सौरभ यादव, राधेश्याम यादव, रवि यादव, राजू यादव, शैलेन्द्र यादव, बसंत कुमार यादव, मंगल यादव, गंगाधर यादव, प्रवीण यादव, बलीराम यादव, राजेश कुमार यादव, महिला मंडल मंजू यादव, मीना यादव, केशन यादव, सुनिता यादव, निर्मला यादव, संतोषी यादव, भारती यादव, अंजु यादव, रजनी यादव, लतिका यादव, कांता बाई यादव, कामनी बाई यादव, भारती बाई यादव, शांति बाई यादव, रूखमणी यादव, केवरा बाई यादव, हिरोंदी बाई यादव, कामिनी बाई यादव, शुकवारो बाई यादव, सुमित्रा बाई यादव, प्रिया यादव, नेहा यादव, कोमल यादव, कुमारी यादव, शैलेन्द्री यादव, दुर्गा यादव, महाबाई यादव, लीला यादव, बुधिया यादव, राजकुमारी यादव सहित भारी संख्या में सदस्यगण उपस्थित थे

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles