वात्सल्य कुटुंब व राष्ट्रीय स्वयं सेवक
द्वारा आक्सीजोन में किया गया पौधरोपण,,
राजनांदगांव / श्रावण सोमवार के दूसरे दिन मंगलवार 16 जुलाई को शहर की समाज सेवी महिलाओं द्वारा वात्सल्य कुटुंब के बैनर तले सहदेव नगर स्थित आक्सीजोन वाटिका में हरियाली उत्सव मनाते हुए बड़ी संख्या में पौधरोपण किया गया।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि शहर के महापौर मधुसूदन यादव जी थे। अध्यक्षता राजगामी संपदा के पूर्व अध्यक्ष रमेश पटेल ने की।अतिथि द्वय ने संस्था की अध्यक्ष श्रीमती विद्या पांडे सचिव श्रीमती व कोषाध्यक्ष श्रीमती आशा गुप्ता व अन्य महिलाओं के साथ आक्सीजोन वाटिका में हवादार फलदार व फूलदार पौधों का रोपण किया।
महापौर श्री यादव ने वात्सल्य कुटुंब की समाज सेवी महिलाओं के सद प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि प्रकृति के चारो ओर हरियाली फैलाना हम सब का कर्तव्य हो जाता है। हमारे संस्कार धानी के महिलाओं ने बड़ी मात्रा में पौध रोपण कर आज जो शहर में हरियाली बगराने का काम किया है। यह कार्य
निश्चित ही सराहनीय है।
श्री पटेल ने भी सावन माह में महिलाओं द्वारा पौधरोपण किए जाने को प्रशंसनीय बताया।
इस दौरान राष्ट्रीय स्वयं सेवक द्वारा भी वार्ड की पार्षद श्रीमती झा , वात्सल्य कुटुंब की विद्या पांडे, आशा गुप्ता आदि की उपस्थिति में आक्सीजोन को हरियाली से आच्छादित करने विभिन्न स्थानों पर पौधरोपण किया गया।
इस अवसर पर नगर निगम के पूर्व नेता प्रति पक्ष किशुन यदु ,वार्ड के जागरुक नागरिक रुबी गरचा, मोहन ढल्ला पार्षद रवि सिन्हा, वात्सल्य कुटुंब की सचिव अर्चना विमल गुप्ता, मंजू बागड़ी, श्रद्धा रेड्डी, श्रीयल पांडे , संतोषी गुप्ता,सीमा भोले, सरला पांडे, तुलसी सोनी, रचना मिश्रा अर्चना वर्मा, श्रीमती मानसी मिश्रा, दिव्या पांडे,पारस सोनी आदि समाज सेवी महिलाएं उपस्थित थीं। कार्यक्रम में उपस्थितों का आभार वात्सल्य कुटुंब की सचिव अर्चना विमल गुप्ता ने की।
द्वारा आक्सीजोन में किया गया पौधरोपण,,