वैष्णव राष्ट्रीय कार्यकारिणी ने लाल जे के वैष्णव का सम्मान किया

राजनांदगांव — अखिल भारतीय वैष्णव ब्राह्मण सेवासंघ मुम्बई का राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक होटल बेबीलोन रायपुर में देशभर के वैष्णव पदाधिकारियों की उपस्थिति में संपन्न हुई। भगवान श्री लक्ष्मीनारायण जी की पूजा अर्चना पश्चात पिछले आय व्यय का ब्यौरा प्रस्तुत कर अधिवेशन में सर्वसम्मति से मुहर लगाकर सहमति से पारित किया गया। सामाजिक संगठन में सक्रियता लाकर एकजुटता बनाने राष्ट्रीय अध्यक्ष सहित पदाधिकारियों ने वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव का शाल श्रीफल मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। समाज के भागवताचार्य , प्रतिभाशाली युवा युवती, चिकित्सा क्षेत्र,संगीत एवं साहित्य आदि क्षेत्र के वैष्णव जन का भी शाल श्रीफल मोमेंटो भेंटकर सम्मानित किया गया। छत्तीसगढ़ के रायपुर में पहली बार राष्ट्रीय कार्यकारिणी बैठक आयोजन में छुईखदान राजपरिवार के वैष्णव समाज के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष लाल जे के वैष्णव ने राष्ट्रीय अध्यक्ष विष्णु दत्त जी , महासचिव ओ पी बैरागी , छत्तीसगढ़ प्रभारी प्रभुलाल बैरागी का आभार व्यक्त कर धन्यवाद ज्ञापित किया। इस अवसर पर पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष यू के स्वामी , राष्ट्रीय उपाध्यक्ष योगेन्द्र महंत पूर्व मंत्री मध्यप्रदेश शासन , प्रदेश अध्यक्ष राकेश वैष्णव रिसदा , प्रदेश महासचिव रजनीश वैष्णव , महिला अध्यक्ष श्रीमती अंजना देवी वैष्णव छोटी रानी, युवा अध्यक्ष राघवेन्द्र वैष्णव , युवा महासचिव डॉक्टर सौरभ निर्वाणी , उपाध्यक्ष परमेश्वर वैष्णव, सुनील वैष्णव , महंत कार्तिक कृष्ण गोस्वामी जी वृन्दावन धाम , नारायण महराज निकुंज धाम, सुनील वैष्णव भोपाल , योगेन्द्र बैरागी , श्रीमती प्रज्ञा निर्वाणी, श्रीमती आशा वैष्णव , विद्या वैष्णव , नीलिमा मनोहर बैरागी, कमल बैरागी, गिरधर गोपाल निम्बावत , सुमन शर्मा, पूर्णिमा वैष्णव बस्तर , गोपाल लाल वैष्णव मीडिया प्रभारी जयपुर, हीरालाल वैष्णव जोधपुर ‌सहित देशभर से आए वैष्णव जन उपस्थित रहे । कार्यक्रम संचालन डॉ सौरभ निर्वाणी एवं आभार प्रदर्शन लाल जे के वैष्णव ने किया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles