अभिषेक देवांगन बने जिला अध्यक्ष और योगेश कोर्राम बने जिला सचिव, वन कर्मचारी संघ का हुआ निर्वाचन और पदाधिकारियो का गठन

छ.ग. वन कर्मचारी संघ, जिला- खैरागढ-छुईखदान-गंडई का चुनाव शांतिपूर्ण और सफलतापूर्वक संपन्न हुए। इस चुनाव मे श्री अभिषेक देवांगन को सर्व सम्मति से निर्विरोध चयन किया गया। चुनाव प्रक्रिया पूरी तरह निष्पक्ष और पारदर्शी रही, जिसमे निर्वाचन अधिकारी श्री कमल यादव (जिला अध्यक्ष-महासमुंद) एवं मनमोहन बारले (जिला सचिव- रायपुर) और अन्य प्रांतीय सदस्यो के देखरेख मे खैरागढ-छुईखदान-गंडई वन कर्मचारी संघ सदस्यो द्वारा विधिवत शांतिपूर्वक चुनाव प्रकिया संपन्न किया गया।

नव निर्वाचित अध्यक्ष श्री अभिषेक देवांगन ने अपनी जीत को सभी कर्मचारियों के अटूट समर्थन और विश्वास का परिणाम बताया। उन्होने वन विभाग के वन कर्मचारियो के हितो की रक्षा, कार्य स्थल पर बेहतर सुविधाएं और कर्मचारियो की अधिकार के प्रति अपनी प्रतिबध्दता दोहराई। साथ ही, उन्होने वन संरक्षण और पर्यावरण संतुलन के लिए निरंतर प्रयास करने संकल्प व्यक्त किया।

इसके साथ जिला शाखा के अन्य पदों के लिए भी पदाधिकारियो का गठन किया गया। नव निर्वाचित पदाधिकारी:- श्री लाल हर्ष बहादुर सिंंह – संरक्षक, श्री आनंद यादव-उपाध्यक्ष, श्री अमित चावले-उपाध्यक्ष, श्री डेमन सिंह पद्माकर-महामंत्री, श्री शेख सफी-महामंत्री, श्री रूपेन्द्र साहू-जिला प्रवक्ता, श्री योगेश कोर्राम-जिला सचिव, श्री चंदन मिरचे-संगठन सचिव, श्री गीताराम चंद्रवंशी-कोषाध्यक्ष, श्री योगेन्द्र जंघेल-महासचिव, भारती भूआर्य-सह सचिव, श्री लोकेश खरे- सह सचिव, श्री शुभम शुक्ला-मीडिया प्रभारी एवं कार्यकारणी सदस्य- श्री शिव कंवर, श्री शैलेन्द्र साहू, श्रीमति ज्योति रामटेके, श्री देवेन्द्र राजपूत, श्री देव सिन्हा इस प्रकार से नव निर्वाचित पदाधिकारी है।

नव निर्वाचित अध्यक्ष और पदाधिकारी आगामी कार्यकाल मे वन कर्मचारियो के कल्याण, उनके अधिकारो की रक्षा, वन संरक्षण संबंधित महत्वपूर्ण मुद्दों पर कार्य करने के लिए संकल्पित है।

संघ ने सभी कर्मचारियो और हितधारकों से सहयोग की अपील की है ताकि जिला शाखा व प्रांतीय संगठन के उद्देश्यो को प्रभावी ढंग से प्राप्त किया जा सके।

नव निर्वाचित अध्यक्ष व नव पदाधिकारीगण के रूप मे सर्वप्रथम वनमंडलाधिकारी-खैरागढ से भेंट मुलाकात किया गया और संघ पदाधिकारियो की जानकारी हेतु खैरागढ वनमंडल मुख्यालय को संघ अधिसूचना पत्र प्रेषित किया गया।

चुनाव व पदाधिकारी गठन के सफल आयोजन के लिए पुर्व प्रांतीय पदाधिकारी श्री लाल हर्ष बहादुर सर, पुर्व जिला अध्यक्ष श्री सुनील पटले जी एवं निर्वाचन अधिकारी श्री कमल यादव, श्री मनमोहन बारले और उनके टीम को विशेष रूप से धन्यवाद दिया गया। वन कर्मचारी संघ के.सी.जी. जिला शाखा की ओर से सभी मतदाताओं और समर्थकों के प्रति हार्दिक आभार व्यक्त किया जाता है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles