छुईखदान_संत शिरोमणि सेन जी महाराज की 725 वी जयंती में शासकीय प्राथमिक शाला पुरेना संकुल केन्द्र घिरघोली विकास खंड छुईखदान जिला केसीजी प्रधान पाठक तुलेश्वर कुमार सेन को नशा मुक्ति अभियान/शिक्षा/सामाजिक जागरूकता/साहित्य लेखन गीत कविता में समाज की आवश्यकता रूढ़िवादी विचार ,भ्रष्टाचार ,सामाजिक बुराई पर लिखते हैं पूर्व में मिले राज्य पाल शिक्षक सम्मान के लिए छत्तीसगढ़ राज्य केश कला बोर्ड अध्यक्ष सुश्री मोना सेन जी और खुज्जी विधायक माननीय श्री भोला राम साहू जी ने जिला स्तरीय सेन जयंती छुरिया के मंच पर किया सम्मानित तुलेश्वर कुमार सेन एक पैर से दिव्यांग है स्वयं दोनों हाथों में बैसाखी लेकर चलते हैं परंतु प्रत्येक समाज और नव अंकुरित स्कूल कालेज में पढ़ने वाले बच्चों को नशा से बचाने के लिए जब भी उनको समय मिलता है अपने उद्बोधन, नशा मुक्ति प्रदर्शनी,रैली करते रहते हैं लोगों को नशा मुक्त करने के लिए उनके अंदर एक जुनून है जब भी कोई उनके सामने नशा करता है तो उनसे होने वाले शारीरिक, मानसिक बौद्धिक, पारिवारिक, आर्थिक, सामाजिक नुकसान को विस्तार से बताते हैं समझाते हैं वे कहते हैं नशा को छोड़ोगे तो आपके पास जो पैसा बचेगा उसे अपने घर परिवार को बनाने,बच्चों को शिक्षित करने और समाज को ऊपर उठाने में लगाएं उनके कार्यों की सराहना सभी लोग करते हैं उनके द्वारा बताएं बातों को हम लोग अपने जीवन में नहीं उतार पाते ये हमारी कमजोरी है।कोई अगर नशा छोड़ना चाहते हैं तो सर्व प्रथम दृढ़ संकल्प ले कोई दवाई की आवश्यकता नहीं है मनोबल को मजबूत कीजिए, बुरी संगति को छोड़े,सकारात्मक चिंतन कीजिए, मन जब भी नशे की तरफ जाए तो अच्छे साहित्य, गीत, संगीत, मंदिर, परिवार के लोगों के आसपास बैठ जाए।नीम के कोमल पत्तों का सेवन खाली पेट करे अदरक को बारीक काँटकर सेंधा नमक नींबू का रस मिलाकर धूप में चूसे, सेब को उबाल कर खाए, हरी रस पिल्स गोली को चूसे इस तरह अपना बीस साल का अनुभव को बताया दो से तीन हजार लोगों ने प्रदर्शनी को देखा समझा ।
