कृष्णं वंदे जगतगुरूम् लिखी हुई ध्वजा को लहराकर महापौर मधुसूदन यादव ने बाईक रैली को किया रवाना
सर्व यादव समाज द्वारा अपने आराध्य भग
वान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी
श्रीकृष्ण जन्माष्टमी की पूर्व संध्या पर सर्व यादव समाज राजनांदगॉव द्वारा राजनांदगॉव शहर में भव्य बाईक रैली निकालकर अपने आराध्य भगवान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव का प्रारंभ एक दिवस पहले ही कर दिया गया है। इस बाईक रैली को राजनांदगॉव महापौर मधुसूदन यादव ने प्रारंभ स्थल स्टेट स्कूल ग्राउण्ड से पीले रंग की ध्वज पताका लहराकर नगर भ्रमण के लिये रवाना किया जिसपर यादव समाज के आराध्य भगवान श्री कृष्ण का चित्र एवं उनका गणुगान करता हुआ संस्कृत श्लोक ‘‘कृष्णं वंदे जगतगुरूं‘‘ अंकित था, जिसका अर्थ है ‘‘मैं भगवान श्री कृष्ण को प्रणाम करता हूॅ, जो इस ब्रह्माण्ड के गुरू और सार्वभौमिक शिक्षक हैं। इस वैदिक श्लोक को 4 सितम्बर श्री कृष्ण जन्माष्टमी एवं 5 सितम्बर शिक्षक दिवस से भी जोड़कर देखा जा रहा है। सर्व याादव समाज की इस विशाल बाईक रैली में राजनांदगॉव जिले के झेरिया, कोसरिया एवं ठेठवार यादव समाज के सामाजिक सदस्यों ने सहभागिता की और समाजिक एकजुटता, समरसता एवं बन्धुत्व का परिचय दिया। यह विशाल बाईक रैली शाम 4 बजे स्टेट स्कूल मैदान से नगर भ्रमण के लिये रवाना होकर शहर के मुख्य मार्गो में लगभग दो घंटे भ्रमण करने के पश्चात् शाम लगभग 6 बजे वापस स्टेट स्कूल ग्राउण्ड पहुॅचकर समाप्त हुई। यह बाईक रैली मुख्यतः शहर के महावीर चौक, गुरूद्वारा चौक, मानव मंदिर चौक, बसंतपुर थाना चौक, भारत माता चौक, दिल्ली दरवाजा चौक, सुरजन वकील गली, अग्रसेन (काली माता मंदिर) चौक, गंज चौक, नंदई चौक, क्लब चौक बसंतपुर

वान श्रीकृष्ण के जन्मोत्सव को धूमधाम से मनाने की तैयारी