साल्हेवारा, 26 अप्रैल 2025 कश्मीर के पहलगाम में हाल ही में हुई दर्दनाक और अमानवीय घटना के विरोध में आज साल्हेवारा बस स्टैंड पर सर्व हिंदू समाज के बैनर तले जोरदार प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में भारी संख्या में लोगों की उपस्थिति रही और आक्रोशित नागरिकों ने आतंकवाद और पाकिस्तान के खिलाफ नारेबाजी करते हुए पुतला दहन कर अपना रोष व्यक्त किया।
कार्यक्रम का आयोजन सर्व हिंदू समाज द्वारा किया गया, जिसमें नगर के प्रमुख सामाजिक कार्यकर्ता, जनप्रतिनिधि, व्यापारी, युवा और विभिन्न समाज के नागरिक एकत्र हुए। उपस्थित लोगों ने एक स्वर में इस बर्बर घटना की निंदा करते हुए देश की अखंडता और सुरक्षा पर हमला मानते हुए कड़ी कार्रवाई की माँग की।
प्रदर्शन में प्रमुख रूप से शामिल रहे –
निजाम सिंह मंडावी, ललित सोनी, महेंद्र यादव, शत्रुघ्न साहू, संतोष नामदेव, संतोष ठाकुर, मन्नू मरकाम, परासर ठाकरे,मोहित रज़क, सरपंच दशरथ पटेल, राजू बंसल, दीपक अग्रवाल, नरेंद्र मिश्रा, रविंद्र महराज, उमेश मरकाम, सतीश वर्मा, चमन वर्मा, गगन अग्रवाल, रोशन जंघेल, रोशन वर्मा, ओमलाल साहू, छवि वर्मा, राम श्याम, , खेम साहू, पवार मेरावी, अशोक मेरावी, योगेश यदु, डॉ. योगेश साहू, कान्हा अग्रवाल, महेश साहू सहित बड़ी संख्या में युवाओं और ने भी सक्रिय भागीदारी निभाई।
इस मौके पर वक्ताओं ने कहा कि पहलगाम में हुई यह घटना न केवल मानवता पर हमला है, बल्कि देश की सुरक्षा व्यवस्था को चुनौती है। जब तक आतंकवाद के खिलाफ कड़े कदम नहीं उठाए जाते, तब तक देश के नागरिक सुरक्षित नहीं रह सकते। सभी ने एकजुट होकर कहा कि अब मौन रहने का समय नहीं, बल्कि संगठित होकर आवाज उठाने का समय है।
पुतला दहन के दौरान पूरा बस स्टैंड ‘भारत माता की जय’, ‘वंदे मातरम्’, ‘ जय श्री राम वन्दे मातरम जय श्री राम,आतंकवाद मुर्दाबाद’, ‘शहीदों को नमन’, और ‘हम एक थे, हैं और रहेंगे’ जैसे नारों से गूंज उठा।
इस प्रदर्शन के माध्यम से सर्व हिंदू समाज ने यह संदेश दिया कि जब भी राष्ट्र पर संकट आता है, समाज एकजुट होकर खड़ा होता है।
