रामपुर में नए सब स्टेशन की माँग को लेकर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन -विभा

अर्जुनी बिजली ऑफ़िस की समस्याओं को लेकर जन प्रतिनिधियों ने सौंपा कलेक्टर को ज्ञापन -विभा

घरेलू पंप कनेक्शन अलग करने रामपुर में नवीन सभी स्टेशन एवं स्टाफ़ बढ़ाने को लेकर सौंपा ज्ञापन-विभा

बिजली की समस्याओं से परेशान प्रतिनिधियों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन -विभा

जिला पंचायत क्षेत्र क्रमांक पाँच अर्जुनी की जिला पंचायत सदस्य श्रीमती विभा साहू के नेतृत्व में आज अर्जुनी बिजली ऑफ़िस से जुड़े समस्याओं को लेकर कलेक्टर ज्ञापन सौंपा गया। श्रीमती साहू ने कलेक्टर को ज्ञापन के माध्यम से बताया कि अर्जुनी बिजली ऑफ़िस बहुत बड़े क्षेत्र 34 गाँव को बिजली प्रदान करती है जिसके अंतर्गत दो सब स्टेशन आते हैं। अर्जुनी सब स्टेशन व सोनेसरार सब स्टेशन आते हैं। जिसमें केवल तीन नियमित कर्मचारी है जो की अर्जुनी बिजली आफिस क्षेत्र में आने वाले गाँव को देखते हुए बहुत कम है। जिसके चलते फाल्ट सुधारने व मेंटेनेंन्स के करने में लाइनमैन को 1-2 दिन का समय लग जाता है। क्षेत्र के पंप कनेक्शन एवं घरेलू कनेक्शन भी एक साथ होने के कारण निरंतर बिजली से संबंधित समस्या लो वोल्टेज एवं बिजली गुल आए दिन गाँव में होती रहती है । जिनसे ग्रामीण जनता परेशान है। रामपुर फिडर में 11 गाँव है । एक ही फ़ीडर से ग्यारह गाँव को विद्युत सप्लाई के चलते लाइन 40 से 50 किलोमीटर लंबा होने के कारण एक गाँव में फाल्ट होने की स्थिति के चलते पूरे ग्यारह गाँव के लाइट को बंद किया जाता है। साथ ही रामपुर फ़ीडर के सभी पोल खेतों में होने की वजह से ढूंढने व सुधारने में कई दिन लग जाते हैं। श्रीमती साहू सहित उपस्थित समस्त जन प्रतिनिधियों ने कलेक्टर साहब को अर्जुनी ऑफ़िस को सौंपा सुचारु रूप अर्जुन ने बिजली ऑफ़िस को सुचारु रूप से चलाने व ग्रामीण जनता को इन समस्याओं से निजात दिलाने नियमित कर्मचारियों की संख्या बढ़ाये जाने, पंप कनेक्शन एवं घरेलू कनेक्शन दोनों को अलग किए जाने तथा रामपुर में नए सब स्टेशन स्थापित कर रामपुर के 11 गाँव को 3 फ़ीडर में बाँटे जाने की माँग की। जिस पर कलेक्टर साहब ने नए सब स्टेशन की माँग को पूर्ण करने की बात कही। ज्ञापन सौंपने क्षेत्र के जनपद सदस्य रेशम लाल साहू, जनक सिन्हा सरपंच भूपेन्द्र साहू, रेखा निषाद, चाँदनी साहू डिकेश्वरी राणा, सूर्यकांत साहू, मोहन साहू संजय साहू, संजय भट्टाचार्य, संजू कौशिक, देवा साहू, लिखन साहू, तोमेश साहू , गजेंद्र साहू संदीप यादव, लिलेश्वर साहू , लोकप्रकाश साहू, डाकेश्वर साहू, कोमल साहू , रेखचंद साहू, ममता साहू, आदि उपस्थित थे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles