स्वास्थ्य विभाग मासिक लक्ष्य निर्धारण कर वार्षिक लक्ष्य को करें पूर्ण–कलेक्टर श्रीमती प्रजापति

 एकलव्य विद्यालय के कार्यों में लाए तेजी, करें निरीक्षण

– नई सहकारी समितियों के लिए आवश्यक तैयारियां सुनिश्चित करने के दिए निर्देश

– कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने ली समय–सीमा की बैठक

          मोहला 02 सितम्बर 2025। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने आज कलेक्टोरेट सभाकक्ष में समय–सीमा की बैठक लेकर विभागीय कार्य प्रगति की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने स्वास्थ्य विभाग को 30 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के व्यक्तियों के लिए लगाए जा रहे स्वास्थ्य शिविर की समीक्षा की। उन्होंने कहा कि मासिक लक्ष्य निर्धारण कर प्रगति की जानकारी उपलब्ध कराए एवं वार्षिक लक्ष्य पूरी करें।

         कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने एकलव्य विद्यालय के निर्माण प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने विभागीय अधिकारी को निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाने हेतु ठेकेदार से चर्चा कर कार्यों को जल्द से जल्द पूर्ण करने एवं नियमित अंतराल में कार्यों के निरीक्षण के निर्देश दिए। इसी प्रकार समग्र शिक्षा अंतर्गत निर्माणाधीन कार्यों की जानकारी लेते हुए आरईएस कार्यों को पूर्ण करने एवं अपडेट के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सभी जनपद सीईओ को जिले के जर्जर ग्राम पंचायतों की सूची तैयार करने के निर्देश दिए, ताकि आवश्यक कार्यवाही सुनिश्चित की जा सके। सीजीएमएससी द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा करते हुए उन्होंने निर्माणाधीन कार्यों की पूर्ण-अपूर्ण कार्यों की सूची तैयार करने के दिए निर्देश।

          कलेक्टर श्रीमती प्रजापति ने खाद्य विभाग की समीक्षा करते हुए ई–केवाईसी में तेजी लाने के निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने सहकारी समितियों के गठन के संबंध में जानकारी ली। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया कि समितियों के लिए जमीन चिन्हांकन के साथ सभी आवश्यक कार्यों को अतिशीघ्र पूर्ण करना सुनिश्चित करें, ताकि समय–सीमा में कार्य पूर्ण हो सके। इस दौरान उन्होंने सहकार से समृद्धि योजना की समीक्षा करते हुए समिति गठन हेतु कार्य करने के निर्देश विभागीय अधिकारी को दिए। मौके पर उन्होंने सभी अधिकारियों को रजत जयंती वर्ष के संबंध में विभागीय कार्ययोजना की जानकारी भी ली।

        इस दौरान सीईओ जिला पंचायत श्रीमती भारती चंद्राकर, अपर कलेक्टर श्री जीआर मरकाम, एसडीएम मोहला श्री हेमेंद्र भुआर्य, एसडीएम मानपुर श्री अमित नाथ योगी, डिप्टी कलेक्टर श्री दुकालू राम ध्रुव सहित सभी विभाग के अधिकारी उपस्थित रहें।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles