गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया  

शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय तिलईरवार में  गणित-विज्ञान क्विज प्रतियोगिता का आयोजन किया गया । सर्वप्रथम मां सरस्वती के तैल चित्र पर पूजा अर्चना कर प्राचार्य महोदय श्री अशीम कुमार यदु एवं समस्त स्टॉफ सदस्य गण द्वारा इस कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया । इस कार्यक्रम के प्रभारी शिक्षक थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता एवं सहयोगी शिक्षक जानकी वल्लभ तंबोली, पालकराम वर्मा आदि रहे । थंगेश्वर कुमार साहू ने बताया की गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता एक छोटी परीक्षा होती है जिसमें छात्र-छात्राओं को कम समय में उत्तर देना होता है । इस तरह की क्विज का उपयोग विद्यार्थियों के ज्ञान, क्षमता और संभावनाओं का आंकलन करने का एक शानदान तरीका होता है । इस प्रतियोगिता में बच्चों का चार ग्रुप बनाकर क्विज पुछा गया जिसमें सी.वी. रमन ग्रुप, आर्यभट्ट ग्र्रुप, अरस्तु ग्रुप, विनोबा ग्रुप रहा । प्रतिभागी विद्यार्थियों में सुमित कुमार, कु. मेनका, कु. सीमा, कु. कनिका, कु. डुलेश्वरी, कु. पल्लवी, कु. काजल, कु. वैशाली, कु. जैस्मीन, कु. कुमकुम, आदि रहे । विजेता के रूप में सुमित कुमार एवं कु. मेनका रहे । इस कार्यक्रम में अशीम कुमार यदु, थंगेश्वर कुमार साहू, श्रीमती अनुराधा ढोक ,श्रीमती रेखा मुरकुटे ,श्रीमती सरोज भुआर्य ,श्री जानकी वल्लभ तंबोली ,श्री राजेश कुमार नेताम ,श्री जितेंद्र कुमार कश्यप, श्री नोहर दास लिलहारे ,श्री पालक राम वर्मा ,श्री हरिश्चंद्र यादव ,श्री आशीष मसीह ,सुश्री रीचा चंद्राकर, सुश्री हेमीन ठाकुर आदि सभी की उपस्थिति एवं सहभागिता रही ।कार्यक्रम का संचालन थंगेश्वर कुमार साहू व्याख्याता के द्वारा किया गया एवं आभार प्रदर्शन श्री जानकी वल्लभ तंबोली के द्वारा किया गया ।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles