ग्राम बोरी शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी के प्रांगण में 11वीं अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस संयुक्त रूप से मनाया गया।
जिसमें प्राथमिक शाला माध्यमिक शाला एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला की छात्र-छात्राएं एवं शिक्षक शिक्षिकाएं की उपस्थिति में ग्राम पंचायत बोरी के सरपंच श्री जीवन लाल साहू, पंचायत के सदस्य गन श्री रतनलाल देवांगन सचिव श्री छन्नूलाल पटेल समाजसेवी एवं भाजपा नेता श्री लालाराम देवांगन पूर्व सरपंच श्रीमती हेमपुष्पा देवांगन शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी के प्राचार्य श्रीमती अनीता सहारे संकुल समन्वयकश्री चंद्रशेखर भरने व्यायाम शिक्षक श्री उमेश दास वैष्णव व्याख्याता सुश्री कायरकर मैडम एवं शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला बोरी के समस्त स्टाफ की उपस्थिति में 21 जून अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस मनाया गया। इस अवसर पर प्राचार्य श्रीमती अनीता सहारे द्वारा आभार एवं योग के नियमों एवं योग की क्या उपयोगिता है पर प्रकाश डाला गया । प्राचार्य द्वारा स्कूल परिसर में योग दिवस पर के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम के तहत एक पेड़ लगाया गया।
