बजरंगपुर, नवागाँव हाई स्कूल में आयोजन

नवप्रवेशी छात्र- छात्राओं का तिलक लगाकर स्वागत किया

राजनांदगंाव:- नए शिक्षा सत्र के प्रांरभ में शासन के आदेशानुसार नगर के स्थानीय बजरंगपुर नवागांव हाई स्कूल में शाला प्रवेश उत्सव मनाया गया। उक्त कार्यक्र में शाला विकास एवं प्रबंधन समिति के अध्यक्ष योगेश साहू, पार्षद वार्ड क्र.२ सावन वर्मा एवं अतिथियों ने सर्वप्रथम माँ सरस्वती की पूजा अर्चना किये विद्यार्थीयों को गुलाल लगाकर व मिठाई खिलाकर स्वागत किया एवं पुस्तक वितरण किया गया। अतिथियों ने विद्यार्थीयों को संबोधित करते हुए कहा कि आज से नियमिति शाला आकर नियमों का पालन करते हुए अनुशासन में रहकर लक्ष्य बनाकर पढ़ाई करके अच्छे अंको से सफलता प्राप्त करने कहा। सभी छात्र- छात्राओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएँ दी।

कार्यक्रम में शाला विकास समिति के सदस्यगण, सरिता यादव,उषा वर्मा, पूर्णिमा यादव, लेखचंद साहू, खेमलाल साहू, उमेन्द्र सोनकर, अनिल साहू, नंदलाल साहू,अफजल खान, प्राचार्य महोदया ममता झा, सुरेन्द्र साहू एवं स्कूल के शिक्षक- शिक्षकाएँ उपस्थित रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles