उपलब्धि:- प्रयास आवासीय विद्यालय में मोहला ब्लॉक से 47 बच्चों का चयन

– प्रतियोगी परीक्षा में पुनः मोहला के बच्चों ने दिखाई अपनी प्रतिभा, प्रयास स्कूल में 47 का चयन

मोहला 21 जून 2025। प्रयास आवासीय विद्यालय 9वी प्रवेश के लिए आयोजित प्राक्चयन परीक्षा मोहला ब्लॉक के 47 बच्चों का चयन हुआ है। उल्लेखनीय है कि हाल ही में जारी परीक्षा परिणाम में विकासखंड मोहला के विद्यार्थियों ने पुनः अपना दबदबा स्थापित कर क्षेत्र को गौरवांवित किया है।

विकासखंड शिक्षा अधिकारी मोहला राजेन्द्र कुमार देवांगन ने जानकारी दिया कि अनुसूचित जाति 05, अनुसूचित जनजाति से 30, अन्य पिछड़ा वर्ग से 09 तथा सामान्य वर्ग से 03 छात्र-छात्राओं सहित 47 विद्यार्थियों का चयन प्रयास आवासीय विद्यालय कक्षा 9वी के लिए हुआ है। इस परीक्षा की तैयारी हेतु शिखर कोचिंग के माध्यम से शिक्षकों द्वारा चरणबद्ध तरीके से विद्यार्थियों की तैयारी कराई गई थी जिसका सुखद परिणाम है कि बड़ी संख्या में विद्यार्थियों ने प्राक्चयन परीक्षा पास कर ली है। इन सभी विद्यार्थियों का 23 जून से काउंसलिंग रायपुर प्रयास विद्यालय में किया जाना है जहां इन्हें सीटों का आवंटन किया जाएगा।

विशेष बात यह है कि प्रदेश में प्रयास आवासीय विद्यालय रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर, सरगुजा कोरबा, जगदलपुर सहित प्रदेश के 15 स्थानो पर स्थापित है जहां बच्चों को 9वी में प्रवेश देकर 12वीं तक निशुल्क शिक्षा एवं आगे की पढ़ाई के लिए विशेष रूप से प्रतियोगी परीक्षाओं जैसे जेईई, नीट, कैट इत्यादि की तैयारी कराई जाती है। इस चयन परीक्षा में पीएमश्री सेजेस मोहला, डुमरटोला, करमरी, शिशु मंदिर, धोबेदण्ड, रेंगाकठेरा इत्यादि स्कूलो से अच्छी संख्या में बच्चो का चयन हुआ है। गोटाटोला के छात्र कुलदीप देवांगन ने 91 अंक के साथ पूरे प्रदेश में अव्वल स्थान भी बनाया है। मोहला की इस उपलब्धि पर जिला शिक्षा अधिकारी फत्तेराम कोसरिया व स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने बधाई प्रेषित किया है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles