बड़ी उपलब्धि: जिले को मिला पहला ZED गोल्ड सर्टिफिकेशन….

राजनांदगांव। संस्कारधानी की प्रतिष्ठित संस्था एस.के. इंडस्ट्रीज को भारत सरकार के सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय (MSME) द्वारा ZED Gold Certificate से सम्मानित किया गया है। यह उपलब्धि जिले के उद्योग क्षेत्र के लिए गर्व का विषय है। यह प्रमाणपत्र MSME Sustainable (ZED) Certification Scheme के अंतर्गत प्रदान किया गया है, जो उद्योगों में गुणवत्ता, पर्यावरण संरक्षण एवं आधुनिक तकनीक को बढ़ावा देता है। इस उपलब्धि को प्राप्त करने में सौरभ कुमार पांडेय, जो कि MSME ZED Facilitator हैं, का विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन रहा। उनके प्रयासों से उद्योग को यह महत्वपूर्ण प्रमाणपत्र प्राप्त हुआ। उल्लेखनीय है कि यह उपलब्धि आपकी विनिर्माण उत्कृष्टता, उच्च गुणवत्ता मानकों और पर्यावरण के प्रति आपकी प्रतिबद्धता को दर्शाती है। MSME द्वारा दिया जाने वाला यह प्रमाणन, उद्यमों को ‘जीरो डिफेक्ट’ (दोषरहित उत्पादन) और ‘जीरो इफेक्ट’ (पर्यावरण पर शून्य नकारात्मक प्रभाव) के सिद्धांतों का पालन करने के लिए प्रोत्साहित करता है। यह उपलब्धि न केवल एस.के. इंडस्ट्रीज बल्कि पूरे जिले के उद्योग जगत के लिए प्रेरणादायक है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles