घुमका चुनाव: भाजपा ने कसी कमर तैयारी में जुटा संगठन, मोर्चे पर डटे कार्यकर्ता

राजनांदगांव। नवगठित घुमका नगर पंचायत में निर्वाचन के लिए एक जून को होने वाले चुनाव को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी कमर कस ली है। यंहा चुनाव में जीत हासिल करने के लिए कार्यकर्ता और पदाधिकारियों की टीम अपने अपने मोर्चे में तैनात हो गई है। इसके अलावा संगठन स्तर पर लगातार बैठकें, फीडबैक और समीकरण साधने की कवायद जारी है। मंगलवार को दुर्ग ग्रामीण के विधायक और घुमका चुनाव प्रभारी ललित चंद्राकर राजनांदगांव जिले के संगठन प्रभारी जितेंद्र वर्मा जी एवं तेलघानी आयोग के अध्यक्ष जितेंद्र साहू जी ने जिला भाजपा मुख्यालय में कार्यकर्ता, पदाधिकारी एवं टिकट के दावेदारों और समर्थकों की बैठक ली। बैठक में चुनाव जीतने की रणनीति पर चर्चा हुई। उन्होंने कार्यकर्ताओं से अपने-अपने स्तर पर तैयारी करने को कहा। साथ ही स्पष्ट किया कि टिकट वितरण का अंतिम निर्णय पार्टी हाईकमान करेगा। बैठक में यह भी कहा गया कि पार्टी का लक्ष्य हर हाल में जीत हासिल करना है, इसलिए जिसे भी टिकट मिले, उसे सभी को साथ लेकर चुनाव लड़ना होगा। इस दौरान सभी ने एक स्वर में भाजपा प्रत्याशियों को विजयी बनाने का प्रण लिया। घुमका चुनाव के संयोजक मधुसूदन यादव जी ने बताया कि घुमका को ग्राम पंचायत से नगर पंचायत बना दिया गया है। बीते निकाय चुनाव के दौरान इसे आम चुनाव में शामिल नहीं किया जा सका था। निर्वाचन प्रकिया के तहत घुमका में 15 वार्ड पार्षद और अध्यक्ष के लिए 1 जून को चुनाव होंगे। जिसको लेकर भारतीय जनता पार्टी ने अपनी तैयारी तेज कर दी है। मंगलवार को आयोजित बैठक में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, विधायक प्रतिनिधि संतोष अग्रवाल, जिला सहकारी केंद्रीय बैंक के अध्यक्ष सचिन सिंह बघेल, स्टेडियम समिति के सचिव रमेश पटेल, वरिष्ठ भाजपा नेता दिनेश गांधी, जिला भाजपा महामंत्री सौरभ कोठारी, डिकेश साहू, घुमका के संगठन प्रभारी अमर ललवानी, सह प्रभारी मूलचंद भंसाली, घुमका मंडल अध्यक्ष नरेंद्र वर्मा, महामंत्री ललित साहू, जनक साहू, जागेश्वर साहू, महेश यादव, केशव जंघेल सहित अन्य पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित

रहे।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles