दाम सत्याग्रह तेज करने प्रदेश किसान संघ ने बधाई रणनीति

राजनांदगाव:- समर्थन मूल्य बढोतरी का लाभ देते हुए इस साल 3358 रू. प्रति क्विंटल में धान खरीदी करने पिछले दो सालो की अंतर की राशि क्रंमशः 117 रू एवं 186 रू. प्रति क्विंटल की दर से भुगतान, राजीव गांधी किसान न्याय योजना की बकाया चैथी किश्त का भुगतान एवं समर्थन मूल्य गांरटी कानून पास करने की मांग का लेकर चलाए जा रहे ’’दाम-सत्याग्रह’’ को तेज करने प्रदेश किसान संघ ने रणनीति बनाई। उल्लेखनीय है कि 5 अक्टूबर को

राजधानी में दाम-सत्याग्रह अंतर्गत मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौपा गया था। जिसकी समीक्षा एवं आगामी रणनीति बनाने रविवार को कृषि उपजमण्डी बंसतपुर में बैठक आहूत की गई थी। विभिन्न जिलो से आए किसानो ने राजधानी में आयोजित कार्यक्रम को सफल बताया और इससे प्रदेश भर में संदेश जाने की बात कही तथा इसे व्यापक बनाने की जरूरत बताई। दाम सत्याग्रह की पाचं मागों के अलावा तेरह सूत्रीय मांगो में से एक मांग हिस्सेदारोें के एग्रीस्टैक पजीयन की अनिवार्यता खत्म करना उसी दिन ही मान लिया गया जो कि आंदोलन की एक जीत है। शेष मांगे जिनमें खाद की कालाबजारी व कमी धान खरीदी सम्मान जनक तरीके से करने, फोटो ग्राफी व छापामारी बंद करने अवैध वसूली व अन्य परेशानी, प्राकृतिक आपदा प्रभावित क्षेत्रों को सूखाग्रस्त घोषित कर राहत प्रदान करने, बिजली कटौती बंद करने, आवारा पशुओं का नियत्रंण, कृषि उपज मण्डी में आढ़त प्रथा बंद करने समर्थन मूल्य से बोली,सब्जी फसल पर कमीशन में नियत्रंण, वन निर्भर किसानो के अधिकारों का सम्मान,वनोपज सग्रहाकों का शोषण रोकने मंण्डीयों की स्थापना, हसदेव एवं नंद राज पहाड़ उजाड़ने की प्रक्रिया रोकने मनेरगा बहाल कर खेती से जोड़ने, लंिबत बीमा दावो का भुगतान, राज्य प्रायोजित प्रभाव कारी बीमा येाजना लाने, सूदखोरो एवं निजी बैकों द्वारा किसानों की जमीन हड़पने के खिलाफ कार्यवाही एवं कड़ा कानून लाना एवं प्रदेश के समूचे कृषि भूमि हेतु टिका़ऊ सिचांई विस्तार पर्यावरण अनुकूल एवं विस्थापन रहित तरीके से करने की मांग को लेकर भी सघंर्ष तेज करने का निर्णय लिया गया।

प्रदेश के सभी जिलों में प्रदर्शन-

33 जिलों में प्रदर्शन कर ज्ञापन सौपने की रणनीति बनाई गई है। इन्हे प्रभावी बनाने किसान बइठका, किसान पंचायत,बाजार बइठका,नुक्कड़-सभा, पर्चा वितरण, लाउड स्पीकर से प्रचार आदि का सहारा लिया जाएगा।

प्रदेश व्यापी यात्रा एवं पदयात्राएं होगी आयोजित- ’

’दाम-सत्याग्रह’’ अंतर्गत प्रदेश व्यापी यात्रा विभिन्न चरणों में आयोजित होगी। जिसमें प्रमुख केन्द्रो में किसान सभा आयोजित कर आम किसानो, नागरिको एंव जन प्रतिनिधियों को पर्ची वितरण व ज्ञापन सौपने की कार्यवाही की जावेगी। अगले चरण में प्रदेश के विभिन्नं अचलों से राजधानी की ओर पदयात्राये की जायेगी।

लमटी फीडर परियोजना प्रभावितों को न्याय दिलाने समिति का गठन –

बैठक में परियोजना प्रभावित लछना टोला के किसानो द्वारा प्रदेश किसान संघ से मदद का निवेदन किया गया। उनके आग्रह पर चार सदस्यीय समिति का गठन किया गया।

साधूराम धुर्वे ,संदीप अवधेश एवं बीरेश कुमार सदस्य बनाए गए है। प्रशासन से संवाद एवं आदोलन की रणनीति प्रभावितों से मिलकर करेंगे।

अवैध-वसूली खिलाफ चालाया जाएगा विशेष अभियान –

खरीदी केन्द्रों में हमाली के नाम से हमालो द्वारा अवैध वसूली कराई जाती है। जो कि पूरी तरह से नियम के विरूद्ध है। खरीदी के शुरूवात से ही इसके खिलाफ अभियान चलाया जावेगा। कलेक्टरो से मुलाकात कर पारदर्शी व्यवस्था सुनिश्चित करने का आग्रह किया जावेगा।

हमालो द्वारा पैसा मंागे या लिए जाने पर एफ.आई.आर दर्ज कराया जावेगा। हमालोंके साथ

प्रबंधको एवं अध्यक्ष को भी आरोपी बनाया जावेगा। खरीदी केन्द्रो के अंदर बिना रसीद के कोई भी पैसा भुगतान नही करने किसानो को जागरूक भी किया जावेगा। लाउड स्पीकर लगाकर प्रचार-प्रसार भी किया जावेगा।

विभिन्न जिलो से आए प्रतिनिधियों ने रखे विचार-

समीक्षा एवं रणनीति बैठक में प्रतिनिधियों ने विचार रखे। धमधा से किसान बंधु संगठन प्रमुख बाबा टेक सिंह चंदेल,लक्ष्मी पटेल बागबाहरा ,महासमुंद, पारसनाथ साहू आंरग रामसत्तू सिन्हा झलमला बालोद, सहित सुदेश टीकम, मोतीलाल सिन्हा, रमाकात, मदन साहू, देवलाल साहू, चंदू साहू, मदन मोहन , साधूराम, उमेश वर्मा वीरेन्द्र उके, पुनू पटेल, आवधेष, अजय वर्मा ने अपने विचार रखे, ईश्वरी नेताम, आत्मा साहू, कामसाय सिन्हा, रमेश साहू, नंदू लोधी, संतोष साहू, अशोक साहू, महेश, चोवाराम, देवा, संतोष बघेल, गैंद साहू, मनेशर ठाकुर, पंकज, चंदूलाल, ओमदत्त वर्मा, देवप्रकाश सिन्हा, पंकज सिन्हा, रामकुमार, ठाकुर राम साहू, बागदेव वर्मा, कुमेश साहू, बिजूराम, मनोज, इंद्रकुमार साहू, टिकम राम देवांगन, मनबोधी निषाद, हुमेन्द्र कुमार, महादेव गायकवाड, विक्रम, सहित प्रतिनिधि बड़ी संख्या में उपस्थित थे ।

अपील- प्रदेश किसान संघ ने 5 अक्टूबर को राजधानी में आयोजित कार्यक्रम में प्रत्यक्ष एवं अप्रत्यक्ष रूप से भागीदारी करने वाले सभी किसानों का आभार व्यक्त किया है ।

दाम- सत्याग्रह को सफल बनाने प्रदेश भर के किसानों से जुड़ने एवं तन-मन-धन से सहयोग करने अपील की है। हर गांव को आंदोलन में भागीदारी करने गांव से बाहर निकलने भी मुस्तैद रहने अपील की है।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles