राजनांदगांव। शासकीय पोष्ट मैट्रिक आदिवासी बालक छात्रावास के छात्र संघ के नवनिर्वाचित पदाधिकारियों का शपथ ग्रहण समारोह का आयोजन 11 अक्टूबर 2026 को दोपहर 12 बजे गोण्डवाना भवन जीई रोड रामकृष्ण नगर राजनांदगांव में आयोजित किया गया है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि महापौर श्री मधुसूदन यादव एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता छत्तीसगढ़ राज्य अनुसूचित जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष श्री एमडी ठाकुर करेंगे।
