बिलासपुर। भोलेनाथ दुर्गा उत्सव समिति की आवश्यक बैठक आयोजित की गई, जिसमें आगामी दुर्गा उत्सव के सफल एवं व्यवस्थित संचालन को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। समिति के छठवें वर्ष में प्रवेश करने को लेकर पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं में खासा उत्साह देखने को मिला।
बैठक में उत्सव की तैयारियों, आयोजन की रूपरेखा, व्यवस्थाओं एवं सदस्यों की जिम्मेदारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। सभी सदस्यों ने इस वर्ष के आयोजन को पिछले वर्षों की अपेक्षा और अधिक भव्य, आकर्षक एवं अनुशासनबद्ध बनाने का संकल्प लिया।
बैठक में सर्वसम्मति से सुधीर श्रीवास को अध्यक्ष एवं शंकर चतुर्वेदानी, सह सचिव, जिला अधिवक्ता संघ बिलासपुर, को उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी सौंपी गई।
वहीं तैयब हुसैन, मोहन रोहरा, के.के. यादव, रोशन ठक्कर, रवि जायसवाल, बंटी चोपड़ा एवं आशीष तिवारी (मुक्कू) को प्रमुख सदस्य के रूप में जिम्मेदारी दी गई।
नवनियुक्त पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने अपनी-अपनी जिम्मेदारियां संभालते हुए आयोजन को सफल बनाने के लिए सक्रिय रूप से जुटने की बात कही। समिति के सदस्यों का कहना है कि छठवें वर्ष का यह आयोजन श्रद्धा, भक्ति और सामाजिक एकता का संदेश देने वाला होगा।
समिति का उद्देश्य आगामी दुर्गा उत्सव को भव्यता के साथ-साथ बेहतर व्यवस्था, अनुशासन और श्रद्धालुओं की सुविधाओं को ध्यान में रखते हुए संपन्न कराना है। आयोजन को लेकर समिति के कार्यकर्ताओं में अभी से उत्साह का माहौल है।