तोरणकट्टा में हर्षोल्लास से मनाया गया विश्व आदिवासी दिवस

राजनांदगांव। ग्राम तोरणकट्टा में विश्व आदिवासी दिवस हर्षोल्लास एवं उत्साह के साथ मनाया गया। कार्यक्रम में आदिवासी समाज के लोगों ने पारंपरिक रीति-रिवाजों और सांस्कृतिक परंपराओं के साथ आयोजन में सहभागिता की।
इस अवसर पर आदिवासी समाज द्वारा विधिवत पूजा-अर्चना की गई। इसके बाद गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा के दौरान समाज के लोगों ने पारंपरिक वेशभूषा में सामूहिक पारंपरिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे पूरा गांव आदिवासी संस्कृति और लोक परंपराओं के रंग में रंगा नजर आया।
कार्यक्रम के दौरान ग्राम पंचायत तोरण कट्टा के सरपंच सैन जनक उइके ने विश्व आदिवासी दिवस की सभी समाजजनों को बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि आदिवासी समाज की समृद्ध संस्कृति, परंपराएं और लोककला हमारी सामाजिक एवं सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। ऐसे आयोजनों से नई पीढ़ी को अपनी संस्कृति और परंपराओं से जुड़ने की प्रेरणा मिलती है।
विश्व आदिवासी दिवस के आयोजन में बड़ी संख्या में समाज के महिला-पुरुष एवं युवा शामिल हुए और उत्साहपूर्वक कार्यक्रम को सफल बनाया।

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles