घुमका ग्राम हरडुवा पंचायत भवन में ग्राम सभा का आयोजन रखा गया जिसमें ग्राम सरपंच गंगेश्वर वर्मा, उपसरपंच डॅा. ऋषि वर्मा, मिडियां प्रभारी तोषण सिंहा,रोहित वर्मा, डेरहा वर्मा, भुपेंद्र वर्मा, बिनेश वर्मा, सागर वर्मा, धर्मेन्द्र वर्मा,जीवराखन, गिरिश चंदेल, रोजगार सहायक, सचिव एवं गजमाण्य की उपस्थिति रही रोहित वर्मा ने बताया कि ग्राम सरपंच गंगेश्वर वर्मा द्वारा गांव के विकास कार्यो के लिए हर वार्ड के लिए नाली निर्माण, आर.सी.सी. रोड और जिस रोड में मुरूम की जरूरत के हिसाब से मुरमी करण करने की प्रस्ताव बना कर उच्च अधिकारी के समझ अपनी प्रस्ताव रखकर कार्य निर्माण को अतिशीघ्र करवाने के लिए उत्सुक उत्साह देखा गया। गांव के प्रति विकास कार्यो का रूप रेखा तैयार कर गांव को नई उंचाईयों की ओर ले जाते है, संकल्प सरपंच के विचारों को यह दर्शाता हैं। कि आने वाने किसी भी चुनौतियों का सामना करना अपने आप में सरपंच का गांव का विकास के लिए तत्पर तैयार रहना एवं राज्य केंद्र सरकार की विकास योजनाओं को धरातल पर उतारना गांव के लिए खुशी की बात से कम नहीं हैं। रोहित वर्मा ने सरपंच के विचारधारायें से अवगत हो कर खुशी जाहीर की।
