प्रदेश किसान मोर्चा ने मूलचंद लोधी को सौंपी महत्वपूर्ण जिम्मेदारी, कार्यकर्ताओं में हर्ष

राजनांदगांव= भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ द्वारा संगठन को और अधिक मजबूत बनाने के उद्देश्य से प्रदेश स्तर पर नई जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।

माननीय प्रदेश संगठन महामंत्री श्री पवन साय जी के सहमति से भारतीय जनता पार्टी प्रदेश अध्यक्ष श्री किरन सिंग देव जी एवं मोर्चा प्रभारी प्रदेश महामंत्री भाई नवीन मार्कंडेय जी के निर्देशानुसार भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा छत्तीसगढ़ के प्रदेश अध्यक्ष श्री आलोक चन्द्र ठाकुर जी के द्वारा किसान मोर्चा जिला प्रभारी/सहप्रभारी की घोषणा की गई है

 इसी में राजनांदगांव जिले के सक्रिय एवं समर्पित कार्यकर्ता मूलचंद लोधी को महत्वपूर्ण दायित्व सौंपे जाने से क्षेत्र के कार्यकर्ताओं और समर्थकों में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है। प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा जारी नियुक्ति के अनुसार मूलचंद लोधी को मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी जिले का प्रभारी नियुक्त किया गया है

  संगठन के इस निर्णय को लोधी की वर्षों की मेहनत, सक्रियता और पार्टी के प्रति समर्पण का परिणाम माना जा रहा है।

गौरतलब है कि मूलचंद लोधी लंबे समय से भारतीय जनता पार्टी एवं किसान मोर्चा के माध्यम से किसानों, ग्रामीणों और आम जनता के हितों से जुड़े मुद्दों को प्रमुखता से उठाते रहे हैं। वर्तमान में वे भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश मंत्री के रूप में भी अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन कर रहे हैं। संगठन द्वारा समय-समय पर उन्हें जो भी जिम्मेदारियां सौंपी गईं, उन्होंने उन्हें पूरी निष्ठा, ईमानदारी और प्रतिबद्धता के साथ निभाया है। यही कारण है कि पार्टी नेतृत्व ने उन पर पुनः विश्वास जताते हुए बड़ी जिम्मेदारी सौंपी है

   मूलचंद लोधी की विशेषता यह है कि वे जमीन से जुड़े कार्यकर्ता माने जाते हैं। उन्होंने हमेशा गांव-गांव जाकर किसानों, युवाओं और आम नागरिकों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए कार्य किया है। पार्टी संगठन को मजबूत बनाने के साथ-साथ केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने में भी उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है

मीडिया के माध्यम से किसानों और जरूरतमंद लोगों तक विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी पहुंचाने का कार्य भी नेता द्वारा लगातार किया जाता रहा है। यही वजह है कि संगठन के भीतर और आम जनता के बीच उनकी एक सकारात्मक एवं सक्रिय कार्यकर्ता की पहचान बनी हुई है।

प्रदेश किसान मोर्चा द्वारा नई जिम्मेदारी दिए जाने के बाद राजनांदगांव सहित आसपास के क्षेत्रों में भाजपा कार्यकर्ताओं ने खुशी व्यक्त की है। कार्यकर्ताओं का मानना है कि मूलचंद लोधी जैसे अनुभवी एवं कर्मठ नेता को नई जिम्मेदारी मिलने से संगठन को और मजबूती मिलेगी तथा किसानों के हित में चलाए जा रहे कार्यक्रमों को नई दिशा प्राप्त होगी।

नियुक्ति के बाद नेता ने प्रदेश एवं संगठन नेतृत्व का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि पार्टी ने उन पर जो विश्वास जताया है, उस पर वे पूरी तरह खरा उतरने का प्रयास करेंगे। उन्होंने संगठन विस्तार, किसान हितों की रक्षा तथा सरकार की योजनाओं को अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाने के लिए और अधिक सक्रियता से कार्य करने का संकल्प भी व्यक्त किया।

राजनीतिक जानकारों का मानना है कि किसान मोर्चा में इन नियुक्ति से संगठन को जमीनी स्तर पर नई ऊर्जा मिलेगी और आगामी समय में भाजपा की किसान हितैषी नीतियों को गांव-गांव तक पहुंचाने में महत्वपूर्ण सहायता मिलेगी। नवनियुक्त पदाधिकारियों ने अपनी नियुक्ति पर आभार व्यक्त करते हुए कहा कि जो जिम्मेदारी पार्टी ने दिया है उस पर खरा उतरने का प्रयास करेंगे लोधी के नियुक्ति पर बधाई देते हुए जिला अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत किसान मोर्चा के जिला अध्यक्ष दादू राम सोनकर पूर्व विधायक विनोद खांडेकर , शासकीय शिवनाथ विज्ञान महाविद्यालय के अध्यक्ष रवि सिन्हा, महामंत्री मनीष सोनी घासी साहू जिला मंत्री जैन कुमार मेश्राम मीडिया प्रभारी सतीश यादव रमेश सोनवानी रवि सिंह रामकुमार डरसेना अजय शर्मा सोनू कुमार सिन्हा,दिनेश निषाद रवि यादव अल्का सहारे ममता बहेकर सहित भाजपा कार्यकर्ताओ ने बधाई दी

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles