राजनांदगांव। शासकीय इंग्लिश मीडियम स्कूल इग्नाइट, गंजपारा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा प्रथम में प्रवेश हेतु लॉटरी प्रक्रिया का आयोजन किया गया। यह प्रक्रिया नोडल अधिकारी एवं संकुल समन्वयक की उपस्थिति में पूर्ण पारदर्शिता एवं निष्पक्षता के साथ संपन्न हुई।
इस अवसर पर स्कूल के पदेन संयोजक वार्ड पार्षद श्री रवि सिन्हा स्कूल प्रबंधन समिति (एसएमसी) के अध्यक्ष श्री गिरधर लाल, , शाला प्रधान श्रीमती राबिया शादाब सहित बड़ी संख्या में पालकगण उपस्थित रहे। सभी की उपस्थिति में निर्धारित नियमों एवं दिशा-निर्देशों के अनुसार लॉटरी प्रक्रिया संपन्न कराई गई।
लॉटरी के माध्यम से चयनित विद्यार्थियों के नामों की घोषणा निर्धारित प्रक्रिया के तहत की गई। उपस्थित अभिभावकों ने प्रवेश प्रक्रिया की पारदर्शिता एवं निष्पक्षता की सराहना की।
विद्यालय परिवार के सहयोग से कार्यक्रम शांतिपूर्ण, सुव्यवस्थित एवं सफलतापूर्वक संपन्न हुआ।
