शीतला मंदिर गार्डन बदहाली का शिकार, फव्वारा बना कचरे का ढेर, टूटे झूले से हादसे का खतरा

 

राजनांदगांव के प्रसिद्ध शीतला मंदिर परिसर स्थित गार्डन इन दिनों बदहाली और अव्यवस्था का शिकार बना हुआ है। मंदिर परिसर में बना फव्वारा पूरी तरह कचरे और गंदगी से भरा पड़ा है, जिससे आसपास दुर्गंध फैल रही है और श्रद्धालुओं के साथ-साथ घूमने आने वाले लोगों को भी भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। गार्डन में जगह-जगह गंदगी फै

1

ली हुई है, लेकिन साफ-सफाई की ओर जिम्मेदार विभाग का कोई ध्यान नहीं दिखाई दे रहा। बच्चों के मनोरंजन के लिए लगाए गए झूले भी टूट चुके हैं, जिससे कभी भी बड़ा हादसा हो सकता है। स्थानीय लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत के बावजूद अब तक मरम्मत नहीं कराई गई है। इतना ही नहीं, बैठने की व्यवस्था वाले स्थान पर लोहे की छड़ बाहर निकलकर दिखाई दे रही है, जो लोगों के लिए खतरा बनी हुई है। मंदिर में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु, महिलाएं, बुजुर्ग और बच्चे पहुंचते हैं, ऐसे में किसी के भी घायल होने की आशंका बनी रहती है।स्थानीय नागरिकों ने नगर निगम और संबंधित प्रशासन से जल्द गार्डन की साफ-सफाई कराने, फव्वारे को व्यवस्थित करने, टूटे झूलों की मरम्मत कराने और बाहर निकली लोहे की छड़ों को हटाने की मांग की है। लोगों का कहना है कि धार्मिक स्थल की ऐसी बदहाल स्थिति प्रशासनिक लापरवाही को साफ दर्शाती है और समय रहते सुधार नहीं किया गया तो कोई बड़ी दुर्घटना हो सकती है।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles