बुंदेलीकला में मुरूम का अवैध उत्खनन, खनिज विभाग की चुप्पी पर उठे सवाल

राजनांदगांव जिले के ग्राम बुंदेलीकला में इन दिनों मुरूम के अवैध उत्खनन का मामला गरमाता जा रहा है। ग्रामीणों का आरोप है कि गांव के आसपास बड़े पैमाने पर बिना रॉयल्टी और बिना वैध अनुमति के मुरूम की खुदाई की जा रही है, लेकिन जिम्मेदार खनिज विभाग कार्रवाई करने के बजाय आंखें मूंदे बैठा है।
ग्रामीणों के मुताबिक रात के अंधेरे से लेकर दिनदहाड़े तक भारी वाहनों से मुरूम की ढुलाई जारी है। हाईवा के जरिए लगातार मुरूम निकाला जा रहा है, जिससे शासन को लाखों रुपये के राजस्व का नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर विभागीय अधिकारियों की नजर इस पूरे खेल पर क्यों नहीं पड़ रही?
गांव के लोगों का कहना है कि उत्खनन करने वालों को राजनीतिक संरक्षण प्राप्त है, इसलिए कार्रवाई नहीं हो रही। वहीं स्थानीय किसानों ने आरोप लगाया कि अवैध खुदाई के कारण खेतों के रास्ते खराब हो गए हैं और पर्यावरण को भी नुकसान पहुंच रहा है। बरसात के मौसम में बड़े गड्ढों के कारण हादसों की आशंका बढ़ गई है।
सूत्रों की मानें तो बिना रॉयल्टी पर्ची के कई वाहन रोजाना मुरूम लेकर निकल रहे हैं। इसके बावजूद खनिज विभाग द्वारा जांच तक नहीं की गई। इससे विभाग की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े होने लगे हैं। ग्रामीणों ने प्रशासन से मांग की है कि पूरे मामले की निष्पक्ष जांच कर दोषियों पर सख्त कार्रवाई की जाए।?

Related Articles

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Stay Connected

0FansLike
3,912FollowersFollow
0SubscribersSubscribe
- Advertisement -spot_img

Latest Articles